NewsNation Online

FireFly In News

ट्रक में छुपाकर लाया जा रहा था प्रतिबंधित गुटखा: सदर बाजार पुलिस ने 9.5 लाख का माल किया जब्त, दो आरोपियों पर केस दर्ज

ट्रक में छुपाकर लाया जा रहा था प्रतिबंधित गुटखा: सदर बाजार पुलिस ने 9.5 लाख का माल किया जब्त, दो आरोपियों पर केस दर्ज

जालना | 28 मार्च 2025

सदर बाजार पुलिस की डीबी टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹9.5 लाख का प्रतिबंधित गुटखा व एक महिंद्रा लोडिंग वाहन जब्त किया है। इस प्रकरण में दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।

27 मार्च 2025महिंद्रा जीतो प्लस लोडिंग वाहन (MH-20-BH-7400) संदिग्ध रूप से खड़ा है। अधिकारी संदीप भारती के मार्गदर्शन में टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त किया।

वाहन अजय वाघमारे (ढवळेश्वर, जालना) के नाम पर पंजीकृत है। उनका मोबाइल बंद पाया गया। वाहन को थाने लाकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन को सूचित किया गया।

28 मार्च₹2 लाख मूल्य के 1,000 गुटखा पैकेट (सुपारी, कत्था, चुना, तंबाकू मिश्रण) और ₹7.5 लाख कीमत का वाहन मिला।

इस मामले में अजय वाघमारे और सचिन तारगे (संभाजीनगर, जालना) पर भारतीय न्यास संहिता 2023 की धारा 123, 223, 275, 3(5)खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 की धारा 59 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व एपीआई शैलेश म्हस्के ने किया, जिसमें पोहेकॉ. रामप्रसाद रंगे, धनाजी कावळे और पोकॉ. धनंजय लोढे शामिल थे। मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, व उपविभागीय अधिकारी विशाल खांबे शामिल रहे।

#गुटखा_तस्करी #जालना_पुलिस #सदरबाजार #DBपथक #गुटखा_जब्ती #JalnaCrimeNews #IllegalGutkha #PoliceAction #BreakingNews #JalnaNews




Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading