NewsNation Online

FireFly In News

विदेशी दारू की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विदेशी शराब की तस्करी पर कदीम जालना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विदेशी शराब की तस्करी पर कदीम जालना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

5.58 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त, होटल मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज

जालना, 15 जुलाई: कदीम जालना पुलिस ने मंगलवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब से भरी एक कार को पकड़ा और तस्कर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक जनार्दन शेवाळे के मार्गदर्शन में की गई।

मंगलवार रात लगभग 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जिल्हा रुग्णालय रोड से एक कार (MH 21 BU 1090) तेज़ रफ्तार से संदिग्ध अवस्था में गुजर रही है। सूचना मिलते ही निरीक्षक शेवाळे ने गश्ती दल को अलर्ट कर सघन निगरानी के निर्देश दिए। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने कार का पीछा कर उसे रोका।

कार की तलाशी में विभिन्न प्रकार की विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत ₹1,08,720 आँकी गई है। वहीं, जब्त कार की कीमत ₹4,50,000 बताई गई है। इस प्रकार कुल ₹5,58,720 का मुद्देमाल जब्त किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अशोक दारकुंडे के रूप में हुई है, जो पेशे से एक होटल मैनेजर है और जालना के मोदीखाना क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई को पुलिस निरीक्षक जनार्दन शेवाळे, पुलिस कर्मचारी रामप्रसाद केवट, रामेश्वर राऊत, पोकॉं. गायकवाड, पठाण व अन्य कर्मियों ने मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading