NewsNation Online

FireFly In News

देश को जमीनी स्तर पर काम करने वालों की ज़रूरत – हाफिज नदीम सिद्दीकी | जमीयत उलेमा-ए-हिंद जालना नई कार्यकारिणी

समाचार • जालना

देश को जमीनी स्तर पर काम करने वालों की ज़रूरत – हाफिज नदीम सिद्दीकी

जालना में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की नई कार्यकारिणी का चयन उत्साहपूर्वक संपन्न
स्थल: मजरेवाड़ी, मदरसा अरबिया इरशाद उल उलूम
त्रिवार्षिक चुनाव सभा

जमीयत उलेमा-ए-हिंद महाराष्ट्र के अध्यक्ष मौलाना हाफिज नदीम सिद्दीकी ने कहा कि देश को आज काग़ज़ी नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर डटकर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जिस तरह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जमीयत ने बड़ी-बड़ी कुर्बानियां दी थीं, उसी तरह मौजूदा हालात में भी संगठन के सदस्य देश और समाज की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर आगे आएं.

शनिवार को जालना के मजरेवाड़ी स्थित मदरसा अरबिया इरशाद उल उलूम में जमीयत की त्रिवार्षिक कार्यकारिणी चुनाव सभा आयोजित हुई.
मौलाना नदीम सिद्दीकी ने कहा, “आज देश एक नए दौर से गुजर रहा है. ऐसे में जमीयत के कार्यकर्ताओं का फ़र्ज़ है कि वे केवल कागजों पर सदस्य बनकर न रहें, बल्कि कमजोरों और मजलूमों के हक की रक्षा के लिए हर स्तर पर मजबूती से खड़े हों. जालना इकाई पूरे प्रांत के लिए एक मिसाल कायम कर सकती है.”

A large gathering of people seated on the floor, listening attentively to a speaker at a podium, in a hall with green walls and windows.

 

सभा को संबोधित करते हुए जमीयत उलेमा मराठवाड़ा के महासचिव मुफ्ती अब्दुर्रहमान ने कहा कि नई टीम को संगठित रहकर व्यवस्थित ढंग से कार्य करना होगा. वहीं मुफ्ती इब्राहिम कासमी ने कहा कि “हमारे पुरखों की गौरवशाली विरासत सिर्फ़ याद करने के लिए नहीं है, बल्कि उनके जज़्बे को अपनाकर ईमानदारी से जिम्मेदारियां निभानी चाहिए. जमीयत से जुड़ाव का मकसद कुछ पाना नहीं, बल्कि समाज के लिए सब कुछ कुर्बान करना है.”

कार्यक्रम की शुरुआत मुफ्ती अबूबकर की तिलावत-ए-कुरान से हुई. मौलाना सलीम अशाअती ने नात-ए-पाक पेश की, जबकि हाफ़िज़ एजाजुद्दीन फ़ारूक़ी ने तराना-ए-जमीयत प्रस्तुत कर माहौल को जोश से भर दिया. जमीयत उलेमा मराठवाड़ा के महासचिव मुफ्ती अब्दुर्रहमान ने नई टीम को संगठित रहकर व्यवस्थित ढंग से कार्य करने की सलाह दी.

 

नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से

जिला कार्यकारिणी

जिला अध्यक्ष मौलाना हसन मिल्ली
जिला महासचिव मौलाना रईस अहमद मिल्ली

जालना शहर

अध्यक्ष मुफ्ती फहीम
महासचिव मुफ्ती फारूक

कदीम जालना ज़ोन

अध्यक्ष मुफ़्ती सुहैल
महासचिव मुफ्ती यूसुफ

नया जालना ज़ोन

अध्यक्ष हाफ़िज़ एजाजुद्दीन फ़ारूक़ी
महासचिव मौलाना सलीम
 

तहसीलवार चयन

बदनापुर

अध्यक्ष मौलाना जुबैर
सेक्रेटरी हाफ़िज़ औसाफ़

भोकरदन

अध्यक्ष हाफ़िज़ शफ़ी
सेक्रेटरी मौलाना शेख फ़िरोज़

जाफराबाद

अध्यक्ष मौलाना असगर
सेक्रेटरी मौलाना मुजाहिद

अंबड

अध्यक्ष हाफ़िज़ आलम
सेक्रेटरी हाफिज सईद

घनसावंगी

अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मजीद
सेक्रेटरी हाफिज असरारुल हक़

परतुर

अध्यक्ष मुफ़्ती अब्दुल कदीर क़ासमी
सेक्रेटरी जावेद पठान

मंठा

अध्यक्ष मुफ्ती इरफान मिल्ली
सेक्रेटरी हाफ़िज़ साक़िब
 

समापन

सभा के अंत में जमीयत उलेमा जालना के कोषाध्यक्ष मुफ्ती रमजान नदवी ने जिले भर से आए लोगों का आभार व्यक्त किया.
अंत में मौलाना रईस अहमद मिल्ली की दुआ के साथ इस ऐतिहासिक सम्मेलन का समापन हुआ.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading