NewsNation Online

FireFly In News

जालना में बॉम्ब डिफ्यूजन मॉक ड्रिल: पुलिस की तत्परता और सुरक्षा की ताकत

Bomb diffusion mock drill in Jalna: Police preparedness and security strength

*40 मिनट तक चली बॉम्ब की तलाश, मॉक ड्रिल के बाद नागरिकों ने ली राहत की सांस

जालना – जालना शहर के कृष्णा मॉल में बॉम्ब डिफ्यूजन दल द्वारा बॉम्ब की खोज और निष्क्रिय करने की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस मॉक ड्रिल में छत्रपती संभाजीनगर के एटीएस अधिकारी, जालना के एटीसी अधिकारी, बॉम्ब डिटेक्शन टीम और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया.

करीब 40 मिनट तक चली इस ड्रिल से यह संदेश दिया गया कि जालना पुलिस विभाग किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार और सतर्क है. 

मॉक ड्रिल के दौरान, मॉल में अचानक बड़ी संख्या में बंदूकधारी पुलिसकर्मियों के पहुंचने से नागरिकों में हड़कंप मच गया और कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.

इस मौके पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा उपायों की गंभीरता और पुलिस की तत्परता को सुनिश्चित करना था. 
मॉक ड्रिल के बाद, नागरिकों ने राहत की सांस ली और यह स्पष्ट हुआ कि जालना पुलिस विभाग किसी भी संकट से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading