NewsNation Online

FireFly In News

भोकरदन रोड पर हायवा की टक्कर से बोलेरो चकनाचूर — दो महिलाओं की मौत

भोकरदन रोड पर हायवा की टक्कर से बोलेरो चकनाचूर — दो महिलाओं की मौत

जालना: जालना जिले के पिंपलगांव रेणुकाई से भोकरदन की ओर जाने वाले मार्ग पर 30 अप्रैल 2025 की रात करीब 9:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

यह दुर्घटना रेलगांव फाटे के पास पी. के. कॉर्नर होटल के समीप उस वक्त हुई जब एक हायवा ट्रक (MH 40 BF 6057) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए सामने से आ रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप (MH 04 GR 3617) को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार दो महिलाएं — अलकाबाई कृष्णा बोरसे (उम्र 52 वर्ष) और शांताबाई गायकवाड (दोनों निवासी सिल्लोड शहर) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बोलेरो में मौजूद सुनिल जगन्नाथ परणकर सहित अन्य महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण हायवा चालक की लापरवाही, रात्रि का अंधेरा और सड़क किनारे पड़े मलबे के कारण वाहन पर नियंत्रण खोना

इस घटना की एफआईआर बोलेरो चालक सुनिल जगन्नाथ परणकर (उम्र 32 वर्ष), निवासी पिंपलगांव रेणुकाई, तहसील भोकरदन द्वारा दर्ज कराई गई है।

घटना की जांच पुलिस उपनिरीक्षक व्ही. एस. नेमाने को सौंपी गई है।


#फोकस कीवर्ड्स: #भोकरदन_दुर्घटना #हायवा_टक्कर #बोलेरो_हादसा #जालना_रोड_दुर्घटना #महिलाओं_की_मौत

© 2025 http://www.newsnationonline.com | All rights reserved.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading