जालना में बाबरी मस्जिद की 33वीं बरसी पर सामूहिक अज़ान व दुआ, बड़ी संख्या में लोग शामिल
जालना, 6 दिसंबर 2025 — बाबरी मस्जिद की 33वीं बरसी के अवसर पर जालना रज़ा अकादमी की ओर से शनिवार को के.जी.एन. रोड स्थित दुखी नगर, कदीम जालना में शाम 3:45 बजे इज्तेमाई (सामूहिक) अज़ान और दुआ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उलेमा-ए-किराम, सामाजिक कार्यकर्ता, मुस्लिम समाज के स्थानीय नेतृत्व और बड़ी संख्या में युवाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए रज़ा अकादमी के मौलाना सैय्यद जमील ने कहा कि 600 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बाबरी मस्जिद को वर्ष 1992 में दिनदहाड़े ढहाया जाना मुस्लिम समुदाय पर गहरा आघात था और यह देश के अल्पसंख्यक समाज के साथ किया गया अन्याय है।
कार्यक्रम में हाफिज एवं कारी अमजद रज़ा, हाफिज उमर रज़वी, मौलाना नौशाद रज़ा, मौलाना मसिहोद्दीन, मौलाना अरमान रज़ा, हाफिज मुन्नव्वर, हाफिज सरताज, हाफिज रेहान रज़ा के अलावा खान इक़बाल पाशा, शाह आलम खान, मुनव्वर खान लाल, सैय्यद अब्दुल रहीम, शेख माजीद, वाजिद खान, गुलाम महबूब, असद रज़वी, आसिफ अंसारी, सैय्यद मोहसिन चिश्ती, अब्दुल कयूम खान, एड. फ़िरोज़ बागवान और सैय्यद मोहसिन रज़वी भी उपस्थित रहे।
दुआ के साथ कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।


- जालना में ऑनलाइन किरायानामा पंजीकरण पर सवाल | देरी और रिश्वत के आरोपजालना में ऑनलाइन किरायानामा पंजीकरण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं। नागरिकों ने देरी और रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं, जिससे डिजिटल सेवाओं की पारदर्शिता पर प्रश्न खड़े हुए हैं।
- जालना में 10 क्विंटल प्लास्टिक जब्त, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई | 30 हजार जुर्मानाजालना नगर निगम ने नवीन मोंढा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 10 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया और 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी।
- Share Market Update: कच्चे तेल की मार से बाजार में गिरावट, निवेशकों में बढ़ी चिंताकच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने शेयर बाजार पर दबाव बना दिया है। इस share market update में एविएशन और पेंट सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
- जालना में पेट्रोल-डीजल संकट खत्म, प्रशासन ने हटाई सभी पाबंदियांजालना में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो गई है। प्रशासन ने सभी अस्थायी पाबंदियां हटाते हुए नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आवश्यकता अनुसार ही ईंधन खरीदने की अपील की है।
- शेयर मार्केट अपडेट पावरिका आईपीओ: सुस्ती से बढ़ी चिंताशेयर मार्केट अपडेट पावरिका आईपीओ में कमजोर सब्सक्रिप्शन ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। जानिए आगे क्या हो सकता है।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.














































































































Leave a Reply