Arbitrariness of the depot head at Jalna bus stand! Demand for strict action against felling of trees without permission
जालना:बस स्टँड पर आगार प्रमुख अजिंक्य जैवल की मनमानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बिना किसी अनुमति और वैध कारण के, परिसर में मौजूद हरे-भरे इमली के पेड़ को जेसीबी मशीन से जड़ से उखाड़ दिया गया। यह पेड़ यात्रियों के लिए गर्मी में राहत का जरिया था और पक्षियों का बसेरा भी, लेकिन अब यह सिर्फ एक याद बनकर रह गया है.
इस मामले को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के जालना शहर उपाध्यक्ष तय्यब बापु देशमुख ने कड़ा विरोध जताया है और जालना महानगरपालिका आयुक्त से मांग की है कि महाराष्ट्र सरकार के 6 सितंबर 2024 के आदेश के तहत दोषी अधिकारी पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो.

शिकायतकर्ता का कहना है कि यह हरकत आगार प्रमुख की तानाशाही मानसिकता को दर्शाती है. बिना किसी बाधा के मौजूद इस पेड़ की कटाई न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा उदाहरण भी है. अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषियों पर कब तक गाज गिरती है.
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




































































































Leave a Reply