Exemplary contribution of “Udaan” group in the Kanyadaan of Siddhi
जालना: मोल-मजूरी से परिवार का पालन-पोषण करने वाले लोंढे परिवार की बेटी सिद्धि के कन्यादान में जालना के उड़ान ग्रुप ने अपनी सामूहिक शक्ति और सेवा भाव से मदद कर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया. रॉयल नगर में रहने वाली उड़ान ग्रुप की सदस्य अनिता गणेश लोंढे सिलाई का काम करती हैं. उनकी बेटी सिद्धि का विवाह गुरुवार, 12 तारीख को होने वाला है. उड़ान ग्रुप की संस्थापिका कीर्ति अग्रवाल ने यह प्रस्ताव रखा कि सिद्धि के कन्यादान में ग्रुप का योगदान हो. सभी सदस्यों ने इस विचार को सहर्ष स्वीकार किया और अपने स्तर पर मदद की.
सदस्यों ने सामूहिक प्रयास से मिक्सर, साड़ियां, पर्स, ज्वेलरी, बेडशीट, सूटकेस, बैग, घरेलू बर्तन जैसी सामग्री के साथ नकद राशि भी भेंट की. यह सामग्री मंगलवार, 10 तारीख को हल्दी की पूर्व संध्या पर सिद्धि को सौंपी गई. इस अवसर पर ग्रुप की संस्थापिका कीर्ति अग्रवाल के साथ सुनिता गोरंट्याल, शशि अग्रवाल, मंगल बांगड़, सारिका पिंपले, तारा शर्मा, शिवरानी जांगड़े, शारदा मोहिते, शकुंतला पोफले, वंदना मंत्री, शीतल गट्टानी, निर्मला करवा, साधना करवा, सुनीता टेकवाणी, उमा पित्ती, सोनल जैसवाल, नवनीत सद्गुरे और सुनीता निंबालकर जैसे सदस्य उपस्थित रहे.

इस सहयोग के लिए सिद्धि और उनकी मां अनिता लोंढे ने भावुक होकर सभी का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर कीर्ति अग्रवाल ने कहा, “हमारी यह पहल न केवल सिद्धि के परिवार के लिए सहयोग है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी है.” उड़ान ग्रुप का यह कार्य न केवल समाज में सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करता है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में एकजुटता और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करता है.
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




































































































Leave a Reply