बड़ी खबर: राष्ट्रपति ट्रम्प के टेरिफ झटके से टाटा का बड़ा फैसला – अमेरिका को कार निर्यात पर रोक
अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टेरिफ (पारस्परिक शुल्क) लगाने का असर वैश्विक ऑटोमोबाइल सेक्टर पर साफ दिखने लगा है। भारत की प्रमुख ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने अब अमेरिका को अपनी कारों का निर्यात अस्थायी रूप से रोकने का बड़ा फैसला लिया है।
टाटा की स्वामित्व वाली ब्रिटिश लक्ज़री कार निर्माता कंपनी जग्वार लैंड रोवर (JLR) अब अमेरिका में अपने वाहन भेजना बंद करेगी। यह निर्णय सोमवार से लागू होगा, जबकि ट्रम्प सरकार की नई 25% टेरिफ नीति 9 अप्रैल से प्रभावी हो रही है।
स्टॉक तैयार, 60 दिनों का सुरक्षा कवच
कंपनी ने पहले ही अमेरिका में दो महीने का स्टॉक भेजकर रख दिया है, जिससे अगली 60 दिनों तक नए टेरिफ का असर नहीं पड़ेगा। ब्रिटेन से अमेरिका तक शिपमेंट में लगभग 21 दिन लगते हैं, ऐसे में यह फैसला रणनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
ब्रिटेन में 38,000 नौकरियों पर संभावित खतरा
JLR कंपनी में ब्रिटेन में करीब 38,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। अमेरिका को निर्यात बंद होने से कंपनी की उत्पादन क्षमता पर असर पड़ सकता है, जिससे नौकरियों पर भी संकट गहरा सकता है।
कंपनी ने क्या कहा?
टाटा मोटर्स ने कहा,
“हमारा कारोबार किसी एक देश पर निर्भर नहीं है। हम वैश्विक स्तर पर अपने ग्राहकों को सेवा देना जारी रखेंगे। बदलती वैश्विक नीतियों से निपटने की हमारी रणनीति तैयार है।”
वित्त वर्ष 2023-24 में जेएलआर ने कुल 4.3 लाख यूनिट्स बेची थीं, जिनमें से 25% वाहन उत्तर अमेरिका में बिके थे। ऐसे में अमेरिका को निर्यात बंद करने का फैसला कंपनी के लिए आर्थिक दबाव भी ला सकता है। साथ ही, टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट की आशंका भी जताई जा रही है।

Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




































































































Leave a Reply