NewsNation Online

FireFly In News

गणेश मंदिर विवाद पर बैठक बुलाने के आदेश – राजस्व मंत्री बावनकुले

Order to call a meeting on Ganesh temple dispute – Revenue Minister Bawankule

*भाजपा जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र धोका ने सौंपा था ज्ञापन

जालना: जालना स्थित सर्वे नंबर 276/2 में स्थित श्री गणेश मंदिर से जुड़े विवाद को लेकर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र धोका ने राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को ज्ञापन सौंपा था. इस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री बावनकुले ने जिला प्रशासन को इस मामले में बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं.

विरेंद्र धोका ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया था कि श्री गणेश मंदिर के अर्चक बाबा उदय भारती के नाम पर कुल 7 हेक्टेयर 12 गुंठे भूमि दर्ज है. इस परिसर में प्राचीनकाल से एक कुआं और आम के वृक्ष मौजूद हैं, जहां वर्षों से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते रहे हैं। लेकिन, राज्य आरक्षित पुलिस बल (SRPF) की टुकड़ी क्रमांक 3 के समादेशक ने इस भूमि पर एकतरफा कब्जा कर लिया है और श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी है.

इतना ही नहीं, बाबा उदय भारती की समाधि को भी तोड़ दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है. इस मामले में तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग करते हुए विरेंद्र धोका ने उचित कार्रवाई की अपील की थी.

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जालना जिला प्रशासन को बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं और मामले की उचित जांच व समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading