मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती से शिवसेना जिल्हाप्रमुख की सौजन्य भेट
जालना के पूर्व एसपी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं, भावनात्मक मिलन
मुंबई पुलिस आयुक्त पद पर हाल ही में नियुक्त वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेन भारती से शिवसेना जिल्हाप्रमुख भास्करराव अंबेकर ने मुंबई स्थित कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी। यह भेंट सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि पुराने रिश्तों और संस्मरणों से जुड़ी एक आत्मीय मुलाकात भी थी।
देवेन भारती को मई माह में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पुलिस आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। वे पूर्व में जालना जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत रहे हैं, जहां उन्होंने अपने अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील प्रशासनिक रवैये से नागरिकों के मन में गहरी छाप छोड़ी। उनके कार्यकाल को आज भी जिले में आदर और गर्व के साथ याद किया जाता है।
इस अवसर पर देवेन भारती ने जालना के प्रति अपना स्नेह प्रकट करते हुए नगराध्यक्ष के रूप में भास्करराव अंबेकर द्वारा शहर के लिए किए गए पेयजल योजनाओं के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में किसी विशेष अवसर पर वे जालना अवश्य पधारेंगे।
इस सौजन्य भेंट के दौरान जालना जिला परिषद के पूर्व सभापति देवनाथराव जाधव भी उपस्थित थे। यह भेंट न केवल एक प्रशासकीय सम्मान का प्रतीक थी, बल्कि पुराने संबंधों और जालना की स्मृतियों को पुनर्जीवित करने का एक भावनात्मक क्षण भी रहा।

- पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा
- जंतर-मंतर पर फिर बवाल, पथराव में 2 एसीपी समेत कई घायल, सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी
- Omni HR Launches Native MCP Integration, Connecting AI Assistants to Live HR Data
- U.S. House passes record $1.15 trillion defence bill
- Quarter-miler Vishal TK eyes strong debut in CWG
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.














































































































Leave a Reply