NewsNation Online

FireFly In News

वजरखेडा में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंडप गिरा — 25 श्रद्धालु घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी

वजरखेडा में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंडप गिरा — 25 श्रद्धालु घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी

जालना/प्रतिनिधि।

जालना जिले के भोकरदन तालुका स्थित वजरखेडा गांव में रविवार, 20 अप्रैल को एक धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दोपहर करीब चार बजे शिव महापुराण कथा के लिए आयोजित महारुद्र यज्ञ कार्यक्रम में तेज़ आंधी के कारण मंडप अचानक उखड़कर श्रद्धालुओं पर आ गिरा। इस दुर्घटना में लगभग 20 से 25 लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को तुरंत जालना जिला सामान्य रुग्णालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, 13 घायलों का सिटी स्कैन किया गया है ताकि किसी गंभीर अंदरूनी चोट की पुष्टि की जा सके।

हादसे के समय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सौभाग्य से कोई भी जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कई लोगों को हल्की से मध्यम गंभीरता तक की चोटें आई हैं।

इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जिला प्रशासन की टीम ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए मौके पर जांच शुरू कर दी है।

अभी के लिए घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
प्रशासन ने आयोजकों को भविष्य में सुरक्षा के और पुख्ता इंतज़ाम करने की हिदायत दी है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


© 2025 http://www.newsnationonline.com | यह खबर हमारे प्रतिनिधि द्वारा तैयार की गई है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading