Protest in Jalna against arrest of SDPI national president by ED
*भाजपा सरकार और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप, SDPI कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
जालना : सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. के. फैजी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई गैरकानूनी गिरफ्तारी के विरोध में SDPI जालना इकाई ने गुरुवार, 5 मार्च 2025 को दोपहर 2:30 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन के दौरान ED और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. इस मौके पर SDPI जालना जिलाध्यक्ष असदुल्लाह रिजवी ने कहा कि देशभर में वक्फ बिल के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों और अन्य आंदोलनों को देखते हुए भाजपा सरकार बौखला गई है और इसी के चलते एक साजिश के तहत हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. के. फैजी को गिरफ्तार किया गया है.

“लोकतंत्र पर हमला, ED और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग” – SDPI का आरोप
असदुल्लाह रिजवी ने आगे कहा कि सरकार ED और अन्य जांच एजेंसियों का हथियार के रूप में उपयोग कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए घातक है. उन्होंने साफ किया कि SDPI कार्यकर्ता डरने या घबराने वाले नहीं हैं, और असंवैधानिक कानूनी कार्रवाइयों के खिलाफ हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे.
*संभल (उत्तर प्रदेश) हिंसा के विरोध में भी SDPI का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के विरोध में भी SDPI जालना इकाई ने 28 नवंबर 2024 को दोपहर 3 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ तीखी नारेबाजी की गई. SDPI जालना जिलाध्यक्ष असदुल्लाह रिजवी ने कहा कि संभल की ऐतिहासिक जामा मस्जिद सैकड़ों वर्षों से मौजूद है. लेकिन 1991 के धार्मिक सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन करते हुए अदालत ने एकतरफा फैसला सुनाया और बिना सुनवाई के मस्जिद के सर्वेक्षण का आदेश दे दिया.
रिजवी ने बताया कि 19 नवंबर को हुए इस सर्वेक्षण का स्थानीय नागरिकों ने विरोध किया था, लेकिन 24 नवंबर को पुलिस भारी बल के साथ वहां दोबारा पहुंची, जिससे हिंसा भड़क उठी. पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई.
इस मौके पर SDPI जालना महासचिव शोएब बागवान, जिला सचिव इरफान खान, एडवोकेट खुर्रम खान, शफी बागवान, विजय कांबले, इमरान मिर्जा, जुबेर शाह, नईम भाई, शेख हुज़ैफ, शेख इरफान, शेख आमेर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
SDPI ने चेतावनी दी कि यदि सरकार अल्पसंख्यकों पर दमनकारी नीतियों को नहीं रोकेगी, तो देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा.
- Share Market Update – आज किन Stocks पर रखें नजर? Rajputana Stainless से Nazara Tech तक इन शेयरों में दिखा बड़ा मूवमेंटआज का share market update निवेशकों के लिए काफी अहम रहा। भारत के NSE और BSE stock market में आज कई स्टॉक्स फोकस में रहे, जिनमें Rajputana Stainless, Cosmic CRF, Gaudium IVF, Manappuram Finance और Nazara Tech शामिल हैं।यह हलचल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इन कंपनियों से जुड़े अपडेट का असर सीधे retail investors, traders… Read more: Share Market Update – आज किन Stocks पर रखें नजर? Rajputana Stainless से Nazara Tech तक इन शेयरों में दिखा बड़ा मूवमेंट
- Share Market Update – Urban Company Shares में जोरदार उछाल, SBI MF के ₹632 करोड़ निवेश से बाजार में बड़ा संकेतshare market update में आज Urban Company shares ने जोरदार तेजी दिखाई। SBI MF के निवेश के बाद शेयर में 20% उछाल आया, जिससे निवेशकों की नजर इस स्टॉक पर टिक गई है।
- 8 साल के हाशीम खान का पहला रोजा, जालना में परिवार ने जताई खुशीजालना के 8 वर्षीय हाशीम खान ने अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखकर सबका दिल जीत लिया। छोटी उम्र में इस उपलब्धि से परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है, और यह अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बन गया है।
- जालना में चाकू हमला: कडबी मंडी में युवक पर जानलेवा वार, नाबालिग हिरासत मेंजालना क्राइम न्यूज़, Jalna Crime News, Knife Attack Jalna, कडबी मंडी जालना, नाबालिग अपराध, Maharashtra Crime, Jalna Police, Breaking News Jalna, Crime News Hindi
- जालना ट्रैफिक कार्रवाई: 364 चालान, ₹3.55 लाख जुर्माना | Jalna Traffic Newsजालना में ट्रैफिक पुलिस के विशेष अभियान में 364 वाहनों पर कार्रवाई कर ₹3.55 लाख का जुर्माना वसूला गया। नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









































































































Leave a Reply