NewsNation Online

FireFly In News

जालना के मोती तालाब का भव्य पुनरुद्धार कार्य शुरू — भगवान गणपती व दुर्गा माता विसर्जन के लिए बनेगा आधुनिक कुंड, संगीत फव्वारे और गार्डन भी होंगे आकर्षण का केंद्र

जालना के मोती तालाब का भव्य पुनरुद्धार कार्य शुरू — भगवान गणपती व दुर्गा माता विसर्जन के लिए बनेगा आधुनिक कुंड, संगीत फव्वारे और गार्डन भी होंगे आकर्षण का केंद्र

जालना: विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जालना शहर के मोती तालाब परिसर का भव्य पुनरुद्धार कार्य शुरू हो चुका है। इस कार्य की अगुवाई जालना के विधायक अर्जुनराव खोतकर कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास से उन्हें विधानसभा में भेजा है, उसे वे पूरी तरह सार्थक साबित करेंगे।

11 करोड़ की लागत से बन रहा है विशाल कुंड और घाट

छत्रपति संभाजी महाराज उद्यान के समीप स्थित मोती तालाब परिसर में 11 करोड़ रुपये की लागत से भगवान गणेश, दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन और छठ पूजा के लिए एक विशाल कुंड का निर्माण किया जा रहा है। यह कुंड 103×75 मीटर क्षेत्र में और 6 मीटर गहराई वाला होगा, जिसकी क्षमता साढ़े तीन करोड़ लीटर पानी की होगी। साथ ही यहां तीन क्रेनों की व्यवस्था भी की जाएगी।

प्रदूषण से बचाने विशेष व्यवस्था

यह कुंड विशेष रूप से इस प्रकार बनाया जा रहा है कि विसर्जित पानी मोती तालाब के मुख्य जलाशय में न जाए। इसके लिए सिमेंट-कंक्रीट की रिटेनिंग दीवार बनाई जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर मोती तलाव का पानी भी इस कुंड में लाया जा सकेगा।

संगीत फव्वारे, गार्डन और घाट का निर्माण

यहां संगीत फव्वारे लगाए जाएंगे, घाट पर बैठने की व्यवस्था की जाएगी और एक सुंदर गार्डन भी बनाया जाएगा। इसके अलावा गणपति की एक प्रतीकात्मक प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति भी बनेगी आकर्षण

विधायक खोतकर ने बताया कि मोती तालाब में भगवान गौतम बुद्ध की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा जा चुका है।

विकास की सुपरफास्ट गाड़ी पर जालना

खोतकर ने कहा कि जालना शहर में विभिन्न उद्योगों में बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। ये सभी हर वर्ष मोती तालाब पर छठ पूजा करते हैं। उनके लिए घाट बनाने का वादा उन्होंने किया था, जो अब पूरा हो रहा है।

प्रोजेक्ट का निरीक्षण

इस अवसर पर जालना मनपा के आयुक्त संतोष खांडेकर, शिवसेना जिलाप्रमुख ए. जे. बोराडे पाटील, भाऊसाहेब घुगे, फेरोजलाला तांबोली, शहर प्रमुख विष्णु पाचफुले सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयुक्त खांडेकर ने बताया कि यह प्रोजेक्ट अगले 5-6 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।


#Jalna #MotiTalab #Development #GanpatiVisarjan #ChhathPuja #JalnaNews #JalnaDevelopment #ArjunKhotkar #LatestNews #MaharashtraNews


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading