NewsNation Online

FireFly In News

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक से मुलाकात, जयसवाल समाज की उन्नति हेतु 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक से मुलाकात, जयसवाल समाज की उन्नति हेतु 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया

नई दिल्ली/जालना, 2 अप्रैल 2025:
जयसवाल समाज की सर्वांगीण प्रगति एवं विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जयसवाल समाज जालना के महासचिव राजेंद्र रामलाल जयसवाल एवं समाजसेवी शेख खलील ने दिनांक 2 अप्रैल 2025 को केंद्रीय विद्युत एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक से दिल्ली स्थित उनके निवास पर विशेष मुलाकात की।

यह मुलाकात अखिल भारतीय जयसवाल सर्ववर्गीय महासभा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें समाज के भविष्य को सशक्त बनाने हेतु 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं:

  1. देशभर में जयसवाल समाज सर्ववर्गीय का जनगणना के माध्यम से सर्वेक्षण कराया जाए।
  2. ‘जयसवाल समाज आर्थिक विकास महामंडल’ की स्थापना की जाए।
  3. महाराष्ट्र में शैक्षणिक संस्थाएं शुरू कर समाज की शिक्षा स्तर में वृद्धि की जाए।
  4. राज्य के हर जिले में समाज के लिए कार्यालय स्थापित किए जाएं।
  5. समाज के होनहार विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना लागू हो।
  6. युवा वर्ग को आयात-निर्यात क्षेत्र में मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।
  7. जिलास्तर पर हाउसिंग सोसायटीज़ की स्थापना की जाए।
  8. सहकारी संस्थाएं बनाकर औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए।
  9. समाज के ऐतिहासिक योगदान पर आधारित डॉक्युमेंट्री एवं वीडियोज़ बनाई जाएं।
  10. हर जिले में जयसवाल समाज के लिए श्मशान भूमि की व्यवस्था की जाए।

राजेंद्र जयसवाल ने इस मौके पर कहा, “यह ज्ञापन केवल मांगों की सूची नहीं बल्कि समाज की भावी दिशा और विकास का रोडमैप है। हमें विश्वास है कि केंद्र सरकार समाज की अपेक्षाओं को गंभीरता से लेकर सकारात्मक निर्णय लेगी।”





Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading