NewsNation Online

FireFly In News

Samsung ने लॉन्च की नई वॉशिंग मशीन, AI फीचर्स से है लैस, इतने रुपये है कीमत

Samsung launched a new washing machine, equipped with AI features, its price is this much

सैमसंग ने अपनी लेटेस्ट वॉशिंग मशीन को लॉन्च कर दिया है, जो Bespoke AI सपोर्ट के साथ आती है. वैसे तो कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से Bespoke AI सपोर्ट वाली वॉशिंग मशीन आती हैं, लेकिन इस बार कंपनी ने 9Kg क्षमता वाली फ्रंट लोड वेरिएंट को लॉन्च किया है. कंपनी ने इस वॉशिंग मशीन को 12Kg वाले फ्लैगशिप मॉडल जैसा ही बनाया है.

इसमें आपको कॉम्पैक्ट साइज में एडवांस टेक्नोलॉजी मिलती हैं, जो घरेलू जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकती है. कंपनी ने इसमें स्लीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है. आप इसे तीन कलर ऑप्शन- नेवी, ब्लैक और आईनॉक्स में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.


कितनी है कीमत?

ये AI वॉशिंग मशीन 9Kg क्षमता में आता है. इसकी कीमत 40,990 रुपये है. कंज्यूमर्स को 15 परसेंट का कैशबैक ऑफर मिलेगा. इस वॉशिंग मशीन को आप सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट Samsung.com और सैमसंग शॉपिंग ऐप समेत दूसरे रिटेल पार्टनर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं.

मिलते हैं कई AI फीचर

Samsung की लेटेस्ट वॉशिंग मशीन AI एनर्जी मोड फीचर के साथ आती है, जो सैमसंग Ecobubble टेक्नोलॉजी की मदद से 70 परसेंट तक एनर्जी कंजम्पशन को कम करता है. इस फीचर की मदद से आपके कपड़े ज्यादा बेहतर ढंग से साफ होते हैं. ये फैब्रिक की पहचान करता है और उन्हें साफ करने के लिए वॉशिंग मशीन को बेहतर तरीके से ऑप्टमाइज करता है.

कंपनी का कहना है कि हाइजीन स्टीम फीचर की वजह से कपड़ों में मौजूद 99.9 परसेंट बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं. इससे आपको ज्यादा बेहतर सफाई मिलती है. वहीं इसमें दी गई डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी ड्यूरेबिलिटी को और बेहतर करती है. मशीन कम शोर और कम एनर्जी खर्च में ज्यादा बेहतर तरीके से कामकरती है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading