NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

Chemical Engineering में Master’s Degree प्राप्त कर Mohammad Altamash ने बढ़ाया Jalna का मान

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

Mohammad Altamash increased the prestige of Jalna by obtaining Master’s Degree in Chemical Engineering

Jalna, 22 फरवरी 2025: जालना के Mohammad Altamash Mohammad Shafiuddin Farooqui ने प्रतिष्ठित ICT Mumbai (Institute of Chemical Technology) से Chemical Engineering में Master’s Degree और Food Technology में Minor सफलतापूर्वक पूर्ण की है। यह डिग्री उन्हें 21 फरवरी को Pidilite Pavilion, ICT Mumbai में आयोजित दीक्षांत समारोह में ICT Mumbai के कुलगुरु Dr. A. B. Pandit द्वारा प्रदान की गई।

ICT Mumbai, जिसे पहले UDCT (University Department of Chemical Technology) के नाम से जाना जाता था, वैश्विक स्तर पर Chemical Engineering और Food Technology के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है। 1933 में स्थापित यह संस्थान advanced research, innovation और industrial collaboration के लिए प्रसिद्ध है।

Sustainable Technology में नई भूमिका

Mohammad Altamash की इस उपलब्धि का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि उन्होंने हाल ही में Nature Eco Building Pvt. Ltd. में Precious Metal Extraction Specialist के रूप में कार्यभार संभाला है। इस भूमिका में वह Chemical Engineering के ज्ञान को Sustainable Technology के साथ जोड़कर Precious Metal Recovery और Purification में योगदान देंगे। यह पर्यावरण के अनुकूल औद्योगिक समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आभार और भविष्य की योजनाएँ

अपनी सफलता पर Mohammad Altamash ने ICT Mumbai के प्रतिष्ठित प्रोफेसरों, उन्नत प्रयोगशालाओं और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान उनके Skill Development में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ Innovative Thinking को भी बढ़ावा देने में सहायक रहा।

परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने Mohammad Altamash को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।<br />

📸 Photo: ICT Mumbai के कुलगुरु Dr. A. B. Pandit द्वारा Mohammad Altamash को Degree प्रदान करते हुए।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a journalist based in Jalna, Maharashtra, and district representative for Navbharat (previously with Lokmat Samachar). He edits NewsNation Online, covering Jalna, Marathwada, Maharashtra and India, and ImranJalna, covering Islamic knowledge and Muslim-world news in English, Hindi and Urdu.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights