जालना, 18 अक्टूबर — युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जालना के बद्रीनारायण बारवाले महाविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा’ विषय पर तहसीलस्तरीय ‘आसपड़ोस युवा संसद’ का आयोजन किया गया. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ पहल के तहत माय भारत, जालना और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया.

जिला युवा अधिकारी मयूरकुमार गोरमे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूषण नाफडे, क्षयरोग विभाग के स्वास्थ्य निरीक्षक अमोल सांबरे, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वाती पुरी, नशाबंदी मंडल महाराष्ट्र राज्य के जिला संगठक बिस्मिल्ला सय्यद, गजानन काले और वर्षा गायकवाड प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
नशे से दूर रहकर ही युवा कर सकेंगे क्षमताओं का बेहतर उपयोग
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए मयूरकुमार गोरमे ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. नशे से दूर रहकर ही वे अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं. स्वास्थ्य निरीक्षक अमोल सांबरे ने नशे से होने वाली शारीरिक समस्याओं और क्षयरोग के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता बताई.
नशा परिवार और समाज को भी करता है प्रभावित
नशाबंदी मंडल के जिला संगठक बिस्मिल्ला सय्यद ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है. उन्होंने युवाओं से स्वयं नशामुक्त रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया.
यह भी पढ़ें:
- जालना में नशे के खिलाफ “SAFE Jalna” अभियान
- बद्रीनारायण बारवाले महाविद्यालय में ‘आनंदनगरी’ का आयोजन | छात्रों को मिला व्यवसायिक अनुभव
विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
इस अवसर पर छात्रा पल्लवी धनगर ने अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम का संचालन भगत उजेड ने किया, जबकि कांचन कायंदे ने आभार माना. समापन पर उपस्थित विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ ली.

आयोजन को सफल बनाने में प्रा. रामेश्वर म्हस्के, जयपाल राठोड, सुंदर वायाल, संदीप गुरखा, भीमराव मोरे, दीप्ति जैन और काशिनाथ खलसे सहित अन्य सहयोगियों ने योगदान दिया.
क्या है ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ पहल
‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल है, जिसके तहत देशभर में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, संवाद और शपथ जैसे आयोजन किए जा रहे हैं. आसपड़ोस युवा संसद जैसे कार्यक्रमों में युवा खुद इस मुद्दे पर चर्चा करते हैं. इस अभियान और युवाओं के लिए अन्य कार्यक्रमों की जानकारी माय भारत पोर्टल पर उपलब्ध है. शिक्षा से जुड़ी और खबरें पढ़ें.
रिपोर्ट: इमरान सिद्दीकी, जालना
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

















Leave a Reply