NewsNation Online

FireFly In News

‘कालिका स्टील्स’ को ‘सीएमआईए अवॉर्ड्स 2025’ में ‘सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण जागरूक उत्पादन’ पुरस्कार

‘कालिका स्टील्स’ को ‘सीएमआईए अवॉर्ड्स 2025’ में ‘सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण जागरूक उत्पादन’ पुरस्कार

‘कालिका स्टील्स’ को ‘सीएमआईए अवॉर्ड्स 2025’ में ‘सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण जागरूक उत्पादन’ पुरस्कार

जालना: भारत की अग्रणी स्टील उत्पादक कंपनियों में से एक ‘कालिका स्टील्स’ को ‘सीएमआईए अवॉर्ड्स 2025’ के तहत ‘सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण जागरूक उत्पादन’ श्रेणी में सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 27 अप्रैल 2025 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित इस समारोह में पुरस्कार ग्रहण करते समय कंपनी के घनश्याम गोयल, अनुज बंसल और यश गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पुरस्कार चयन प्रक्रिया के दौरान 150 से अधिक आवेदकों की गहन जांच और साक्षात्कार किए गए थे। इसके पश्चात पांच विशेषज्ञों की स्वतंत्र निर्णायक समिति ने ‘कालिका स्टील्स’ को इस सम्मान के लिए चुना।

कालिका स्टील्स, जो दो दशकों से अधिक समय से उत्पादन उत्कृष्टता का प्रतीक रहा है, ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘शून्य निस्सारण’ (Zero Discharge) नीति को अपनाया है। उनकी पर्यावरणीय और सामाजिक प्रतिबद्धता को मिले इस सम्मान से औद्योगिक क्षेत्र में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है।





Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading