NewsNation Online

FireFly In News

पत्नी को कोर्ट जाते समय पति ने रास्ते में रोका, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी

While the wife was going to the court, the husband stopped her on the way, abused her and threatened to kill her

जालना: जालना ग्रामीण पुलिस   थाने में एक महिला ने अपने पति और उसके एक दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. महिला का आरोप है कि जब वह कोर्ट में अपने केस की सुनवाई के लिए जा रही थी, तब पति ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंठा नाका म्हाडा कॉलोनी, जालना निवासी पुनम कृष्णा नरवये (32) ने 30 नवंबर को जालना ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पूनम ने बताया कि उसके पति कृष्णा गणेश नरवये (निवासी संभाजीनगर, जालना) और उसका एक दोस्त कृष्णा (पूरा नाम अज्ञात) ने जामवाडी से कन्हैया नगर के बीच रास्ते में उसे रोक लिया. दोनों बाइक से आये थे और उन्होंने पूनम के साथ गाली-गलौज की, उसके फोटो खींचे और जान से मारने की धमकी दी.

पूनम ने बताया कि वह अपने पति से पारिवारिक विवाद के चलते कोर्ट केस लड़ रही हैं. पुलिस ने पूनम की शिकायत पर उसके पति और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading