NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

मतिमंद महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मानवता शर्मसार — तीन आरोपी पुलिस हिरासत में

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

मतिमंद महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मानवता शर्मसार — तीन आरोपी पुलिस हिरासत में

जालना: भोकरदन तहसील के कठोराबाजार गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली एक भयावह घटना सामने आई है, जहां खेत में लकड़ियां इकट्ठा करने गई एक मतिमंद महिला के साथ गांव के तीन युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को मजबूर किया गया। यह मामला एक सप्ताह बाद तब उजागर हुआ, जब महिला के भतीजे ने इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी उसके पति को दी।

पीड़िता के पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर भोकरदन पुलिस ने सद्दामखां अजमेरखां पठान, सादिकखां शरीफखां पठान और फारुखखां जिलानीखां पठान (तीनों निवासी – कठोराबाजार, तहसील भोकरदन) के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

घटना का विवरण:

शिकायतकर्ता के अनुसार, एक वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था और उसकी पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उनका जीवन यापन पूरी तरह कृषि पर आधारित है।

13 मार्च की दोपहर करीब 1 बजे दंपत्ति ने भोजन किया, जिसके बाद महिला खेत में जलावन लकड़ी लेने चली गई। शाम लगभग 5 बजे वह घर लौटी, लेकिन रोती रही। मानसिक स्थिति के कारण वह कुछ बता नहीं सकी।

20 मार्च की रात महिला का भतीजा घर आया और उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि 13 मार्च को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच जब वह खेत में काम कर रहा था, तभी पास के नाले के पास से महिला की चीखें सुनाई दीं। जब वह वहां पहुंचा, तो देखा कि तीन युवक – सद्दामखां, सादिकखां और फारुखखां – महिला के साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। उसने तुरंत अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। जैसे ही आरोपी उसे देखते हैं, दो आरोपी भाग गए, जबकि फारुखखां महिला को प्रताड़ित करता रहा। शोर मचाने पर महिला की जान बची।

Never miss a storyFollow News Nation Online on WhatsApp for breaking news from India and the world.
Follow on WhatsApp

भतीजे ने बताया कि जब वह महिला को घर वापस ला रहा था, तब सद्दामखां ने रास्ते में रोककर उसका मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। सौभाग्यवश, उसने रिकॉर्ड किया गया वीडियो पहले ही अपने एक मित्र को व्हाट्सएप पर भेज दिया था। घटना की जानकारी पीड़िता के पति को दी गई, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड प्राप्त की।

#CrimeNews #GangRapeCase #JalnaNews #Bhokardan #WomensSafety #PoliceAction #ShockingCrime #JusticeForVictim




Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a senior journalist and editor of NewsNationOnline, with over 17 years of experience covering news, politics, education and social issues in Maharashtra.