NewsNation Online

FireFly In News

दो युवक धारदार खंजर के साथ गिरफ्तार, जालना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

दो युवक धारदार खंजर के साथ गिरफ्तार

दो युवक धारदार खंजर के साथ गिरफ्तार

जालना: शहर के शनि मंदिर रोड क्षेत्र में स्थानीय अपराध शाखा ने दो युवकों को अवैध रूप से धारदार खंजर ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार, 3 अगस्त 2025 को दोपहर एक बजे के करीब की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक एक सफेद रंग की यामाहा R15 मोटरसाइकिल पर बैग में खंजर छिपाकर मुक्तेश्वर द्वार की ओर से शनि मंदिर रोड की दिशा में आ रहे हैं। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने तुरंत घेराबंदी करते हुए संदिग्ध युवकों को रोका और पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में युवकों की पहचान सौरभ सुनील निकालजे (उम्र 20 वर्ष, निवासी म्हाडा कॉलनी, जालना) और करण सुधाकर खरात (उम्र 20 वर्ष, निवासी गाव्हाण संगमेश्वर, तहसील भोकरदन, जिला जालना) के रूप में हुई। उनके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को दो धारदार लोहे के खंजर बरामद हुए। इसके बाद दोनों के खिलाफ कदीम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में की गई। अभियान को सफल बनाने में पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव, सहायक निरीक्षक योगेश उबाळे, पुलिस कर्मचारी सचिन खामगळ, रामप्रसाद पव्हरे, रमेश राठोड, प्रभाकर वाघ, इर्शाद पटेल, धीरज भोसले और सोपान क्षिरसागर (सभी स्थानीय अपराध शाखा, जालना) का विशेष योगदान रहा।

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading