NewsNation Online

FireFly In News

धावडा में अवैध रानडुकर मांस व्यापार का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

भोकरदन तहसील: धावडा भाग में अवैध रानडुकर मांस व्यापार का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

जालना:  धावडा (तहसील भोकरदन) क्षेत्र में रानडुक्कर (जंगली सुअर) के मांस के अवैध व्यापार का पर्दाफाश हुआ है. गुप्त सूचना के आधार पर भोकरदन वन विभाग की टीम ने 10 किलो रानडुकर का मांस बरामद किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया. हालांकि, उसके अन्य साथी फरार होने में सफल रहे. 

*गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई*

30 नवंबर 2024 को सुबह 4 बजे, वनरक्षक डी.वी. पवार और उनकी टीम को सूचना मिली कि धावडा क्षेत्र में कुछ लोग जंगली सुअरों का शिकार कर मांस की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं. इस सूचना पर टीम ने बालाजी मार्केट क्षेत्र में संदिग्धों का पीछा किया और अंकुश किशन गवली नामक व्यक्ति को पकड़ा. उसके पास से पीले रंग की थैली में 10 किलो मांस, सूअर के कटे हुए टुकड़े और खाल बरामद की गई. 

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 2, 9, 39, 44, 48, 49(B), 50 और 51 के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपी को 1 दिसंबर 2024 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 

Illegal Randukar meat trade busted in Dhawada, one accused arrested

यह कार्रवाई उप वनसंरक्षक छत्रपति संभाजीनगर की मार्गदर्शन में की गई. इस अभियान में सु.न. मुंढे (सहायक वनसंरक्षक, जालना), के.डी. नागरगोजे (वनपरीक्षेत्र अधिकारी, जालना), वाय.एम. डोमले (वन परिमंडळ अधिकारी, भोकरदन), डी.वी. पवार (वनरक्षक, भोकरदन), बी.वी. घुगे (वनरक्षक, जालना) सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान रहा. 

वन विभाग ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. यह मामला जंगली जीवों के संरक्षण और अवैध शिकार पर रोक लगाने के प्रयासों का हिस्सा है. विभाग ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading