NewsNation Online

FireFly In News

जालना-खामगांव रेलमार्ग की मांग पर संघर्ष तेज, रेल रोको और बंद का ऐलान

जालना-खामगांव रेलमार्ग की मांग को लेकर संघर्ष तेज

जालना-खामगांव रेलमार्ग की मांग को लेकर संघर्ष तेज

जालना: जालना-खामगांव रेलमार्ग की मांग को लेकर रेलवे संघर्ष समिति ने आंदोलन की रणनीति को और अधिक तेज कर दिया है। समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष देवीदान ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि सरकार ने इस परियोजना को जल्द शुरू नहीं किया, तो जालना बंद और रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।

शनिवार, 19 जुलाई को समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सुभाष देवीदान ने कहा, “जालना-खामगांव रेलमार्ग किसी भी परिस्थिति में पूरा करवा कर रहेंगे। इसके लिए अगर बड़ा आंदोलन भी करना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। यह लड़ाई निर्णायक चरण में है और हम सब मिलकर इसे सफल बनाएंगे।

प्रमुख पदाधिकारी:

  • कार्याध्यक्ष: अंकुश राऊत
  • उपाध्यक्ष: अशोक मिश्रा, सुखदेव बजाज
  • महासचिव: फिरोजअली मौलाना
  • सचिव: डॉ. राधेश्याम जैस्वाल
  • सहसचिव: नितीन गणेश चौधरी
  • कोषाध्यक्ष: गेंदालाल झुंगे
  • सलाहकार: एड. हरिश्चंद्र चौधरी, सुनील बियाणी, रमेश अग्रवाल

समिति ने स्पष्ट कर दिया है कि अब प्रतीक्षा नहीं, क्रियाशीलता की आवश्यकता है। रेल परियोजना में देरी को लेकर क्षेत्रवासी और समाज के विभिन्न वर्ग आंदोलन के लिए पूर्णतः तैयार हैं।

#जालना_खामगांव_रेलमार्ग #RailwayProtest #जालना_बंद #रेलरोको_आंदोलन #SubhashDevidan #JalnaNews #खामगांवरेलमार्ग #रेलवेसंघर्ष_समिति #JalnaDevelopment #मराठवाड़ा_रेलवे


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading