आत्मदाह केस में गरमाया जालना, शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन, पुलिस से तीखी झड़प
जालना: जालना जिले के वटूर गांव में आत्मदाह की चौंकाने वाली घटना ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया, जब मृतक युवक के परिजन उसका शव लेकर सीधे जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंच गए. इस अचानक हुए घटनाक्रम से पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई.
मृत युवक की पहचान प्रल्हाद शेषराव भागस के रूप में हुई है, जिसने कुछ दिन पहले पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशीश की थी. गंभीर हालत में उसे छत्रपति संभाजीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.
परिजनों का आरोप है कि युवक की आत्महत्या के पीछे कुछ स्थानीय व्यक्तियों की प्रताड़ना जिम्मेदार है, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद परतूर पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. इसी निष्क्रियता के विरोध में परिजन शव लेकर एसपी कार्यालय पहुँचे, परंतु पुलिस ने एंबुलेंस को कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई.
इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई. हालात को नियंत्रित करने के लिए तालुका पुलिस निरीक्षक सुरेश उनवणे मौके पर पहुँचे और परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया. बाद में पुलिस अधिकारियों ने स्वयं एंबुलेंस में बैठकर मृतक का शव उसके गांव वटूर भिजवाया.
परिजनों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा. इस घटना ने जिले में पुलिस की निष्क्रियता और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.


- घाणेवाड़ी तालाब के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंधात्मक आदेश, गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्टगणेश विसर्जन को देखते हुए जालना के घाणेवाड़ी तालाब के 200 मीटर दायरे में 25 सितंबर शाम 6 बजे से 26 सितंबर मध्यरात्रि 12 बजे तक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू रहेगा।
- गणेश विसर्जन पर जालना में ट्रैफिक डायवर्ट, 25 सितंबर को सुबह 7 बजे से लागू होंगे नए रूटगणेश विसर्जन जुलूस को देखते हुए जालना शहर में 25 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे से यातायात में बदलाव रहेगा। पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए हैं।
- स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, आचार संहिता के सख्त पालन के निर्देशऔरंगाबाद विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने आचार संहिता के सख्त पालन और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के निर्देश दिए।
- ₹2,700 की कैंसर दवा ₹27 हजार में! सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, मेडिकल कीमतों पर उठे गंभीर सवाल₹2,700 की कैंसर दवा ₹27,000 के MRP पर बिकने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई। सुनवाई में दवाओं और मेडिकल उपकरणों की कीमतों में भारी अंतर का मुद्दा उठा।
- भारतीय रेलवे में बंपर भर्तियां: NTPC के 5,165 पद, दक्षिण रेलवे में 4,471 अप्रेंटिस स्लॉट; जानें पूरी जानकारीभारतीय रेलवे में 2026 में भर्ती के कई मौके सामने आए हैं। RRB NTPC में 5,165 पद और दक्षिण रेलवे में 4,471 अप्रेंटिस स्लॉट की जानकारी सामने आई है। जानें योग्यता, तारीख और आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें।
- जर्मन मशीन ने आसान किया मुश्किल काम, देश की सबसे लंबी सिंचाई टनल अंतिम चरण में; 1450 गांवों की बदलेगी तस्वीरमध्य प्रदेश के कटनी जिले की स्लीमनाबाद टनल का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 12 किलोमीटर लंबी यह सुरंग नर्मदा का पानी विंध्य क्षेत्र तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। परियोजना से करीब 1450 गांवों और बड़े सिंचाई क्षेत्र को लाभ मिलने की उम्मीद है।
- SASTRA यूनिवर्सिटी जमीन विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु से वैकल्पिक जमीन पर विचार करने को कहातमिलनाडु में SASTRA यूनिवर्सिटी की सरकारी जमीन से जुड़े विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से ओपन-एयर जेल के लिए वैकल्पिक जमीन पर विचार करने को कहा। CJI सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि ऐसा समाधान तलाशा जाए जिससे सरकार को जमीन या आर्थिक नुकसान न हो।
- भक्ति में ही सभी शास्त्रों का सार है : स्वामी गोविंददेवगिरीजीश्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन स्वामी गोविंददेवगिरीजी महाराज ने भक्ति, संस्कार और नामस्मरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
- जालना में सिटी बस सेवा शुरू, अब शहरवासियों का सफर होगा आसानजालना शहर में सिटी बस सेवा शुरू हो गई है। जालना-इंदेवाड़ी, जालना-रामनगर और जालना-नागेवाड़ी मार्गों पर बसें चलेंगी। जानें बस सेवा से जुड़ी पूरी जानकारी।
- गणेशोत्सव में पर्यावरण संरक्षण की पहल, 100 मंडलों से निर्माल्य और प्लास्टिक का संग्रहजालना में रोटरी क्लब ऑफ जालना इलाईट और सृष्टि फाउंडेशन की पहल से 100 गणेश मंडलों में निर्माल्य और प्लास्टिक संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। निर्माल्य से खाद और प्लास्टिक का पुनर्वापर किया जाएगा।
- जालना में तीन दिन यलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावनाजालना जिले में 21 से 23 सितंबर तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
- मौलाना उमरैन महफूज रहमानी 27 सितंबर को मजरेवाड़ी में करेंगे विशेष संबोधनजालना के मजरेवाड़ी में 27 सितंबर को विशेष इस्लाही कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मदरसा अरबिया इरशाद उल उलूम में सुबह 9:30 बजे मौलाना मुहम्मद उमरैन महफूज रहमानी विशेष संबोधन करेंगे।
- जालना में काले बाजार में बेचने के लिए रखा 20 क्विंटल चावल जब्तजालना में आपूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 20 क्विंटल चावल जब्त किया गया। प्रशासन को संदेह है कि अनाज काले बाजार में बेचने के लिए जमा किया गया था।
- अंबड में चार दुकानों में भीषण आग, 50 से 60 लाख का नुकसानअंबड के बसस्थानक परिसर में चार दुकानों में तड़के भीषण आग लग गई। दुकानों का सामान जलकर खाक हो गया और 50 से 60 लाख रुपये के नुकसान का प्राथमिक अनुमान है।
- नांदेड-पनवेल और नांदेड-हडपसर एक्सप्रेस में 3-3 डिब्बे बढ़े, राज्यराणी नवंबर से LHB कोचों के साथ चलेगीदक्षिण मध्य रेलवे ने नांदेड–पनवेल और नांदेड–हडपसर एक्सप्रेस में तीन-तीन डिब्बे स्थायी रूप से बढ़ाने का फैसला किया है। राज्यराणी एक्सप्रेस नवंबर 2026 से LHB डिब्बों के साथ चलेगी।
- भाजपा जालना महानगर की बैठक में संगठन मजबूती पर जोरभाजपा जालना महानगर जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन मजबूती, पार्टी अनुशासन, सरकारी योजनाओं और सेवा संकल्प अभियान को लेकर चर्चा हुई।
- जालना के नल गली में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 10 लोगों पर कार्रवाईजालना के नल गली इलाके में सदर बाजार पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। नकदी, मोबाइल और जुए के सामान समेत 1 लाख 47 हजार 700 रुपये का माल जब्त किया गया।
- लक्कडकोट हत्याकांड: प्रॉपर्टी की रकम को लेकर विवाद, पत्नी के चारित्र्य पर शक की बात भी सामने आईजालना के लक्कडकोट इलाके में 38 वर्षीय आफरीन नईमोद्दीन काजी की हत्या के मामले में पुलिस जांच जारी है। प्रॉपर्टी की रकम को लेकर विवाद और पत्नी के चारित्र्य पर शक, दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।
- जालना में कत्तल के लिए बांधकर रखे 7 गोवंशीय पशु बरामदजालना के युसुफ कॉलोनी में पुलिस ने छापेमारी कर सात गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। पुलिस के अनुसार पशुओं को बिना चारे-पानी के रस्सियों से बांधकर रखा गया था।
- पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, लक्कड़कोट में महिला की हत्याजालना के लक्कड़कोट में पारिवारिक विवाद के बाद 32 वर्षीय आफरीन नईमोद्दीन काजी की मौत। पति पर हत्या का आरोप और कटर से गला काटे जाने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच जारी।
- सुप्रीम कोर्ट में कानून के बड़े जानकारों को जगह क्यों? जस्टिस उज्जल भुइयां ने उठाया सवालसुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुइयां ने संविधान के अनुच्छेद 124(3)(क) का जिक्र करते हुए कानून के विशेषज्ञों और विधि प्रोफेसरों की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति नहीं होने पर सवाल उठाया।
- दवा का अलग बिल नहीं देना अस्पताल को पड़ा भारी, ग्राहक आयोग ने ₹53,900 लौटाने का दिया आदेशइलाज के दौरान दवा का अलग बिल नहीं देने के मामले में एर्नाकुलम जिला ग्राहक आयोग ने अस्पताल को 53,900 रुपये देने का आदेश दिया।
- जालना मंडी में ज्वार की बंपर आवक, मूंग ₹9,351 तक बिकाजालना कृषि उपज बाजार समिति में 19 सितंबर 2026 को 4,690 क्विंटल कृषि उपज की आवक हुई। ज्वार की सबसे ज्यादा 2,053 क्विंटल आवक रही, जबकि मूंग का भाव ₹9,351 प्रति क्विंटल तक पहुंचा।
- महाराष्ट्र में UCC को लेकर FMM की सलाह-मशविरा बैठकसामाजिक, धार्मिक और कानूनी प्रतिनिधियों ने रखी अपनी बात; 15-20 सदस्यों की समिति बनाने पर सहमति मुंबई। महाराष्ट्र में प्रस्तावित यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) और धर्मांतरण विरोधी कानून को लेकर फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स (FMM) ने मुंबई में सलाह-मशविरा बैठक आयोजित की। बैठक में सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ धार्मिक, राजनीतिक और कानूनी क्षेत्र… Read more: महाराष्ट्र में UCC को लेकर FMM की सलाह-मशविरा बैठक
- गणेशोत्सव में रक्तदान शिविर लगाकर दें सामाजिक संदेश: गणेश चौधरीडेंगू मरीजों के लिए प्लेटलेट्स की जरूरत को देखते हुए गणेश मंडलों से पहल करने की अपील जालना, 18 सितंबर। गणेशोत्सव के दौरान गणेश मंडलों की ओर से तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता और गणेश चौधरी ब्लड डोनर ग्रुप, जालना के संस्थापक अध्यक्ष गणेश चौधरी ने गणेश मंडलों… Read more: गणेशोत्सव में रक्तदान शिविर लगाकर दें सामाजिक संदेश: गणेश चौधरी
- मराठवाड़ा में तुरंत सूखा घोषित कर किसानों को राहत दें: अर्जुन खोतकरकृषिमंत्री दत्तात्रय भरणे के साथ बैठक में जालना की गंभीर स्थिति रखी; कर्ज और बिजली बिल वसूली रोकने की भी मांग जालना, 19 सितंबर 2026। मराठवाड़ा में गंभीर सूखे की स्थिति को देखते हुए सरकार तत्काल सूखा घोषित करे और किसानों को पर्याप्त आर्थिक सहायता दे, ऐसी मांग शिवसेना उपनेता और विधायक अर्जुनराव खोतकर ने… Read more: मराठवाड़ा में तुरंत सूखा घोषित कर किसानों को राहत दें: अर्जुन खोतकर
- गणेशोत्सव में ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका, 2016 के निर्देश लागू करने की मांगगणेशोत्सव के दौरान डीजे, लाउडस्पीकर और ढोल-ताशों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण की मांग को लेकर मुंबई हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।
- जालना में आज निकलेगी ‘गौ सम्मान अभियान’ जनजागृति रैली, हजारों लोगों से शामिल होने की अपीलजालना में रविवार 20 सितंबर को गौ सम्मान अभियान जनजागृति रैली निकाली जाएगी। रैली सुबह 6:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज पुतले से जवाहर बाग तक जाएगी। आयोजकों ने एक लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा है।
- फॉर्च्युनर से आए चोरों ने अंबड में मोबाइल शॉपी फोड़ी, लाखों के मोबाइल लंपासअंबड में 18 सितंबर की तड़के अमित डिस्ट्रीब्यूटर्स मोबाइल शॉपी का शटर गैस कटर से काटकर लाखों रुपये के मोबाइल और एक्सेसरीज चोरी कर ली गईं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
- ED पूछताछ को लेकर फिर चर्चा में IAS अंसार शेख, झाड़ग्राम के अवैध बालू खनन मामले में जांचपश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में कथित अवैध बालू खनन मामले में IAS अधिकारी अंसार शेख से ED ने मई 2026 में पूछताछ की थी। उपलब्ध जानकारी में उनकी दोषसिद्धि की पुष्टि नहीं है।
- सोमवार से जालना शहर में दौड़ेगी सिटी बस, विधायक अर्जुनराव खोतकर के प्रयासों को मिली सफलताजालना शहर में सोमवार से सिटी बस सेवा शुरू होने की जानकारी विधायक अर्जुनराव खोतकर ने दी। तीन प्रमुख मार्गों पर बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।
- UPI शुल्क के खिलाफ सतीश पंच का मोर्चा, आंदोलन की चेतावनीजालना व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश पंच ने 15 अक्टूबर से लागू होने वाले UPI Merchant Discount Rate (MDR) का विरोध करते हुए कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। फैसला वापस लेने की मांग के साथ राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी दी गई।
- डबलिंग कार्य के चलते काचिगुडा–भगत की कोठी ट्रेन की चार फेरे रद्दअजमेर रेल मंडल में पैच डबलिंग के काम के चलते काचिगुडा–भगत की कोठी ट्रेन की चार यात्राएं 2, 4, 5 और 7 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
- Marvel’s Wolverine Launches September 15: Everything Gamers Need to Know Before ReleaseMarvel’s Wolverine launches September 15, 2026, on PlayStation 5. Here’s what gamers need to know about the story, combat, customization, accessibility and editions.
वाटूर में युवक ने खुद को आग लगाई, इलाज के दौरान मौत — परिजन पहुंचे जालना एसपी ऑफिस
वाटूर, जालना: जालना जिले के वाटूर गांव में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने वाले युवक की आखिरकार इलाज के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, प्रल्हाद भगस नामक 27 वर्षीय युवक ने 25 जनवरी 2025 को एक व्यापारी के साथ हुए पैसों के विवाद के चलते खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी।
घटना के बाद वह गंभीर रूप से झुलस गया था, और उसका इलाज छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के अस्पताल में चल रहा था। कई दिनों तक इलाज जारी रहने के बाद आज उसकी मृत्यु हो गई।
इस पूरे मामले में अब तक परतूर पुलिस द्वारा किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे मृतक के परिजन आक्रोशित हैं।
न्याय की मांग को लेकर परिजन आज शव को लेकर सीधे जालना एसपी कार्यालय पहुंच गए और संबंधित व्यापारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
#WaturNews #JalnaCrime #SelfImmolation #GoldPriceCrash #SPOfficeProtest #CrimeNewsHindi #प्रल्हादभगस #वाटूरआत्मदाह #JalnaPolice


















