NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

“1 करोड़ की अवैध गुटखा तस्करी पर कड़ा प्रहार: जालना पुलिस का बड़ा धमाका!”

“Crackdown on illegal gutkha smuggling worth Rs 1 crore: Jalna police makes a big bang!”.

*जालना पुलिस का बड़ा एक्शन"

जालना: जिले में मानव स्वास्थ्य के लिए घातक और प्रतिबंधित गुटखे की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय अपराध शाखा ने एक करोड़ से अधिक मूल्य का माल और वाहन जब्त किया. समृद्धि महामार्ग पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और गुटखा, तंबाकू समेत कंटेनर को कब्जे में लिया. यह ऑपरेशन जिले में अवैध गुटखा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.

मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक प्रतिबंधित गुटखा की तस्करी करने वाले वाहन समेत कुल 1,02,11,200/- (एक करोड़ दो लाख ग्यारह हजार दो सौ रुपये) का माल जब्त, स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई.

जालना जिले में अवैध गुटखा तस्करी और बिक्री की सूचना के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बसंल और प्रभारी पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी द्वारा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव और टीम को निर्देश दिए गए थे.इसके अनुसार, पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा, जालना ने विभिन्न टीमों का गठन कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए.

इसी क्रम में, दिनांक 13/12/2024 की रात 01:10 बजे, पुलिस थाना गरामीण जालना क्षेत्र के कंडवंची शिवर में समृद्धि महामार्ग पर पेट्रोलिंग के दौरान स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने मेहकर से छत्रपति संभाजीनगर की ओर जा रहे एक संदिग्ध कंटेनर को देखा. टीम के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कंटेनर को रोका और चालक से पूछताछ की. पहले चालक ने गोलमोल जवाब दिए, लेकिन विश्वास में लेने पर उसने बताया कि कंटेनर में गुटखा है,

इसके बाद, पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर जांच की. जांच में कंटेनर में 180 बोरे मिले, जिनकी कीमत 77,11,200/- रुपये है. इनमें मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक प्रतिबंधित बाजीराव सुगंधी पान मसाला और तंबाकू के पाउच थे. इसके अलावा, 25 लाख रुपये मूल्य का कंटेनर भी जब्त किया गया.

चालक इरफान रहीम सैय्यद (36 वर्ष), निवासी पुंडलिक नगर, हुसैन कॉलोनी, गली नं. 5, छत्रपति संभाजीनगर और अन्य दो आरोपियों समेत कुल तीन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना गरामीण जालना में आगे की कानूनी कार्रवाई की गई.

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बसंल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी के मार्गदर्शन में, पंकज जाधव (पुलिस निरीक्षक, स्थानीय अपराध शाखा जालना), योगेश उबाले (सहायक पुलिस निरीक्षक), और अन्य पुलिस कर्मियों  सैम्युअल कांबले, राम पवरे, प्रशांत लोखंडे, सागर बाविस्कर, योगेश सहाने, धीरज भोसले, सोपान क्षीरसागर, और चालक सौरभ मुले द्वारा की गई.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading