NewsNation Online

FireFly In News

कर्नाटक में इजरायली महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप, महाराष्ट्र के युवक समेत तीन को नहर में फेंका, एक की मौत

Israeli female tourist gangraped in Karnataka, three including a youth from Maharashtra thrown into the canal, one dead

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां इजरायल की 27 वर्षीय महिला पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह घटना गुरुवार देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

हमलावरों ने तीन पुरुषों को नहर में फेंका, एक की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने बलात्कार से पहले तीन पुरुष पर्यटकों को जबरदस्ती नहर में धकेल दिया। पीड़ितों की शिकायत के अनुसार, अमेरिका के डेनियल और महाराष्ट्र के पंकज किसी तरह नहर से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन ओडिशा के निवासी बिबाश की डूबने से मौत हो गई।

घटना का पूरा विवरण

कोप्पल के पुलिस अधीक्षक राम एल अरासिद्दी ने बताया कि यह हमला सनापुर इलाके के पास हुआ, जिसमें पांच लोगों ने दो महिलाओं और तीन पुरुषों पर हमला कर दिया। पीड़ित महिलाओं में से एक अमेरिका की रहने वाली है और दूसरी इजरायली नागरिक है।

तहरीर के मुताबिक, चार पर्यटक और एक होमस्टे की संचालक सनापुर के पास एक घाटी में घूमने गए थे। तभी तीन बाइक सवार व्यक्ति वहां पहुंचे और पेट्रोल पंप के बारे में पूछने लगे। जब होमस्टे संचालिका ने बताया कि आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं है, तो आरोपियों ने पर्यटकों को धमकाना शुरू कर दिया और उनसे पैसे छीनने की कोशिश की।

हमलावरों ने दी यातना, फिर किया गैंगरेप

पीड़िता ने बताया कि आरोपी कन्नड़ और तेलुगु भाषा में बात कर रहे थे। उन्होंने पहले तीनों पुरुषों को बुरी तरह पीटा, गालियां दीं और फिर जबरदस्ती नहर में धकेल दिया। इसके बाद तीनों आरोपी महिलाओं को खींचकर जंगल की ओर ले गए और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपी अभी भी फरार, पुलिस कर रही तलाश

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल खास टीमों को जांच में लगाया और शुक्रवार सुबह डॉग स्क्वायड की मदद से लापता युवक की तलाश शुरू की। लेकिन शनिवार सुबह बिबाश का शव बरामद हुआ। पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोग और मानवाधिकार संगठन दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी दोषियों को पकड़ा जाएगा।

#IsraeliTourist
#GangRapeCase
#KarnatakaCrime
#IndianPolice
#TouristSafety
#CrimeAgainstWomen
#JusticeForVictims
#BreakingNews
#InternationalNews
#SafetyFirst
#WomensSafety
#TravelAlert
#NewsUpdate
#JusticeForSurvivors
#CrimeNews



Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading