NewsNation Online

FireFly In News

दहशत का तांडव: जलती रॉड से दागकर युवक को पीटा, जालना में दिल दहला देने वाली घटना!

A youth was beaten up by burning him with a burning rod, a heart wrenching incident in Jalna!

भोकरदन (जालना) – जिले के आन्वा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां दो युवकों ने एक व्यक्ति को लोहे की गरम रॉड से दागकर बर्बर तरीके से पीटा। इस खौफनाक हमले में पीड़ित को कई गंभीर चोटें आई हैं।

घटना में 36 वर्षीय कैलाश गोविंदा बोराडे को उस समय निशाना बनाया गया, जब वह वटकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने गए थे। पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने उन्हें घेर लिया, चूल्हे में लोहे की रॉड को लाल गरम किया और फिर बेरहमी से उसके पैर, पीठ, गर्दन और हाथ पर दाग दिया। इसके बाद भी आरोपियों ने उनकी जान लेने की नीयत से उन्हें बेरहमी से पीटा।

इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पारध पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। सोनू उर्फ भागवत सुदाम दौड़ (निवासी जानेफल) और एक अन्य आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 109(1), 49, 115(2), 351(2)(3) के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Jalna Crime News

Bhokardan Incident

Hot Iron Rod Attack

Brutal Beating in Anwa Village

Maharashtra Shocking Crime

Violence Over Old Dispute

Man Burnt with Iron Rod

Attempt to Murder Case

Police Investigation Ongoing

Pardh Police Station FIR

Indian Penal Code 2023

Sonu Bhagwat Sudam Daud Arrest

Temple Attack Case

Crime Shocks Jalna District

dahashat ka taandav: jalatee rod se daagakar yuvak ko peeta, Jalna mein dil dahala dene vaalee ghatana!



Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading