NewsNation Online

FireFly In News

NEWS
17 मार्च 2025 | स्थानीय समाचार

जालना में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का प्रदर्शन — औरंगज़ेब की क़बर हटाने की मांग

NEWS

जालना में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का प्रदर्शन — औरंगज़ेब की क़बर हटाने की मांग

जालना: विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज जालना जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन करते हुए छत्रपति संभाजीनगर ज़िले के खुलताबाद स्थित औरंगज़ेब की क़बर को हटाने की मांग की है।

“यदि औरंगज़ेब की क़बर को नहीं हटाया गया, तो उसे भी बाबरी मस्जिद की तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा।”

यह चेतावनी VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा खुले रूप में प्रशासन को दी गई।

प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक गंभीर ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि:

“बाबर का वंशज और क्रूर शासक औरंगज़ेब, जिसने इतिहास में हिंदुओं और सिखों पर अत्याचार किए, उसकी क़बर छत्रपति संभाजी महाराज नगर जैसे गौरवशाली शहर में एक गुलामी का प्रतीक बनकर खड़ी है।”

ज्ञापन में किए गए प्रमुख उल्लेख:

  • सिख गुरु तेग बहादुर जी की हत्या करवाई।
  • गुरु गोविंद सिंह जी के दो छोटे साहबज़ादों को दीवार में जिंदा चुनवाया।
  • छत्रपति संभाजी महाराज की अमानवीय हत्या।
  • काशी विश्वनाथ मंदिर, मथुरा, सोरठी सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, जेजुरी गढ़ जैसे पवित्र हिंदू स्थलों का विध्वंस।
  • हजारों हिंदुओं की निर्मम हत्या और धर्मांतरण करवाया।

ज्ञापन पर हस्ताक्षर करनेवाले: विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष शिवरतन मुंदड़ा, जिलामंत्री एड. अतुल उपाध्ये, पं. अभिषेक व्यास महंत, बजरंग दल जिलासंयोजक अर्जुन डहाले समेत अन्य कार्यकर्ता।





Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading