NewsNation Online

FireFly In News

Instagram Plus में मिलेंगे एक्स्ट्रा टूल्स, जानिए कीमत और फीचर्स पूरी डिटेल

Smartphone displaying the Instagram logo on a gradient pink–orange background

Instagram Plus: टेक्नोलॉजी कंपनी Meta Platforms ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नया बदलाव शुरू कर दिया है। कंपनी अब सिर्फ विज्ञापनों पर निर्भर नहीं रहना चाहती, बल्कि यूजर्स से सीधे सब्सक्रिप्शन मॉडल के जरिए भी कमाई करना चाहती है। इसी दिशा में Instagram, Facebook और WhatsApp पर पेड सब्सक्रिप्शन फीचर्स की टेस्टिंग के बाद अब रोलआउट शुरू हो गया है। नया फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जो एक्स्ट्रा टूल्स और कंट्रोल चाहते हैं।

Instagram Plus में मिलेंगे एडवांस स्टोरी और ऑडियंस फीचर्स

Instagram Plus का सबसे बड़ा फोकस स्टोरी और ऑडियंस कंट्रोल पर रखा गया है। इस पेड प्लान में यूजर्स यह देख पाएंगे कि उनकी स्टोरी को कितने लोगों ने दोबारा देखा है यानी रीवॉच किया है। इसके अलावा क्लोज फ्रेंड्स के अलावा अलग-अलग ऑडियंस लिस्ट बनाने का विकल्प भी मिलेगा। स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक एक्टिव रखने और हफ्ते में एक स्टोरी को स्पॉटलाइट करने की सुविधा भी दी जाएगी। इतना ही नहीं, यूजर्स बिना अपनी पहचान दिखाए किसी की स्टोरी देख सकेंगे और अपने पोस्ट को फीड में बिना पब्लिश किए भी प्रोफाइल पर सेव कर पाएंगे।

कस्टमाइजेशन फीचर्स से प्रोफाइल को मिलेगा नया लुक

इस नए सब्सक्रिप्शन प्लान में सिर्फ स्टोरी टूल ही नहीं बल्कि प्रोफाइल कस्टमाइजेशन के विकल्प भी दिए गए हैं। यूजर्स अपने Instagram ऐप का आइकन बदल सकेंगे और उसे अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर पाएंगे। इसके साथ ही एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन और ज्यादा प्रोफाइल पिन्स जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। हालांकि अभी यह साफ किया गया है कि यह सिर्फ शुरुआती फीचर्स हैं और आने वाले समय में इसमें और भी नए टूल जोड़े जा सकते हैं। इसी तरह Meta Platforms का Facebook Plus भी लगभग इसी मॉडल पर काम करेगा।

कीमत और उपलब्धता को लेकर क्या है अपडेट

कीमत की बात करें तो Instagram Plus और Facebook Plus दोनों के लिए समान सब्सक्रिप्शन तय किया गया है। इनकी शुरुआती कीमत करीब 3.99 डॉलर यानी लगभग 380 रुपये प्रति माह रखी गई है। हालांकि अभी भारत के लिए आधिकारिक प्राइसिंग की घोषणा नहीं हुई है। कंपनी का कहना है कि यह सब्सक्रिप्शन केवल एक्स्ट्रा फीचर्स के लिए है और बेसिक सेवाएं जैसे पोस्ट करना, मैसेज भेजना और स्क्रॉल करना पहले की तरह पूरी तरह फ्री रहेंगी। इस बदलाव को सोशल मीडिया के रेवेन्यू मॉडल में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
SRN Info Soft

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading