NewsNation Online

FireFly In News

देश की शांति पर हमला — सुन्नी उलेमा और रज़ा अकादमी ने पहलगाम हमले को बताया इंसानियत के ख़िलाफ़ जंग

देश की शांति पर हमला — सुन्नी उलेमा और रज़ा अकादमी ने पहलगाम हमले को बताया इंसानियत के ख़िलाफ़ जंग

नई दिल्ली/मुंबई।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे और बेगुनाह सैलानियों पर हुए कायराना हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दिल दहलाने वाली घटना पर देश के प्रमुख मुस्लिम संगठनों — ऑल इंडिया सुन्नी जमीअतुल उलेमा और रज़ा अकादमी — ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे देश की शांति और इंसानियत पर हमला बताया है।

सुन्नी उलेमा के अध्यक्ष मौलाना सैयद मोइनुद्दीन अशरफ मोइन मियां और रज़ा अकादमी के अध्यक्ष अल्हाज मोहम्मद सईद नूरी ने इस कृत्य को इंसानियत के ख़िलाफ़ जंग करार देते हुए कहा:

“जो लोग निर्दोष सैलानियों को निशाना बना रहे हैं, वे भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे को तहस-नहस करना चाहते हैं।”

इन नेताओं ने केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन से मांग की कि हमले में शामिल सभी अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख़्त सज़ा दी जाए। उन्होंने कहा:

“देश की शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। कानून को ऐसा सख्त संदेश देना होगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।”

दोनों धार्मिक नेताओं ने पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही देशवासियों से एकजुट होकर अमन, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की अपील की।

— मोहम्मद आरिफ रिज़वी
सचिव, रज़ा अकादमी, मुंबई

© 2025 http://www.newsnationonline.com | यह लेख कॉपीराइट के अंतर्गत सुरक्षित है।

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading