जुल्म के खिलाफ बुलंद आवाज़: सुन्नी जमीयतुल उलेमा व रज़ा अकादमी का वादा
असीराने तफ़ुज्ज़-ए-नामूस-ए-रिसालत की कानूनी पैरवी और घरों की जिम्मेदारी हम उठाएंगे
जालना
रविवार की शाम जालना शहर के केजीएन रोड, दुखी नगर स्थित सैयद जमील मौलाना के घर ख़सरे गरीब नवाज़ में आयोजित छठी शरीफ़ की महफ़िल में माहौल गहरे जज़्बात से भर गया। महफ़िल में मौजूद उलेमा-ए-किराम और जिम्मेदारान ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए जा रहे जारेहाना और जालिमाना कदमों की सख़्त निंदा करते हुए साफ कहा कि यह नाइंसाफ़ी अब और बर्दाश्त नहीं होगी।
कानूनी लड़ाई और किफ़ालत की ज़िम्मेदारी
बैठक में यह ऐलान किया गया कि बरेली शरीफ़ में मौलाना तौकीर रज़ा और तमाम असीराने तफ़ुज्ज़-ए-नामूस-ए-रिसालत की गिरफ्तारी के बाद उनके हक़ की लड़ाई अब कोर्ट में लड़ी जाएगी। उनकी कानूनी पैरवी और उनके घरों की किफ़ालत की पूरी जिम्मेदारी ऑल इंडिया सुन्नी जमीयतुल उलेमा के सदर अल्लामा मौलाना मोईनुद्दीन अशरफ़ साहब और रज़ा अकादमी के बानी व असीरे मुफ़्ती-ए-आज़म मौलाना सईद नूरी साहब ने अपने ज़िम्मे ली है।
“असीराने तफ़ुज्ज़-ए-नामूस-ए-रिसालत की कानूनी पैरवी और उनके घरों की जिम्मेदारी हम उठाएंगे।”
एहतिजाज और पुलिस कार्रवाई पर कड़ी निंदा
महफ़िल में ग़म और ग़ुस्से का आलम तब और गहरा गया जब बताया गया कि कानपुर में “I Love Muhammad ﷺ” का बैनर हटाए जाने के बाद मुल्क के कई हिस्सों में मुसलमानों ने परचम-ए-एहतिजाज बुलंद किया। वहीं जुमा के दिन बरेली शरीफ़ में पुलिस ने पूरे मुस्लिम समाज पर लाठियां बरसाकर कई लोगों को जख्मी कर दिया। इस ज़ुल्म की आवाज़ महफ़िल में गूंज उठी और तमाम उलेमा ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
उलेमा और ज़िम्मेदार शख्सियतों की शिरकत
इस मौके पर बड़ी तादाद में उलेमा और समाज के जिम्मेदार शामिल हुए। काबिले-ज़िक्र नाम:
- सैयद जमील मौलाना
- हाफिज़ काज़ी सैय्यद उमर
- मौलाना नौशाद रज़ा
- मौलाना अरमान अलीमी
- मौलाना फ़ैज़ रज़ा
- हाफिज़ अमजद रज़वी
- मौलाना तौफ़ीक मिस्बाही
- हाफिज़ अनीस अशरफ़ी
- हाफिज़ मुनव्वर रज़वी
- हाफिज़ सरताज रज़वी
- एडवोकेट अरशद बागवान
- ग़ुलाम महबूब
- अय्यूब खान
- कारी मुजाहेद
- हाजी अब्दुल अज़ीज़ ममदानी


- सर्दियों के लिए बेस्ट रूम हीटर 2026: ₹1,029 से ₹10,799 तक 7 भरोसेमंद हीटरजालना-मराठवाड़ा की ठंड के लिए कौन-सा रूम हीटर लें? फैन, क्वार्ट्ज़, कन्वेक्टर और OFR का फर्क, बिजली खर्च और ₹1,029 से ₹10,799 तक के 7 लोकप्रिय हीटर की तुलना।
- November 2026 Game Releases: GTA 6, Zelda Remake and Every Date to KnowGTA 6 launches November 19 on PS5 and Xbox Series X|S, two weeks after the Zelda: Ocarina of Time remake on Switch 2. Here is every big November 2026 release date.
- Three Xbox Games Begin Shutting Down Online Services in November and December 2026Warzone leaves Xbox One and PS4 in early November, Synduality: Echo of Ada ends purchases on December 18 and NBA 2K25 servers shut down on December 31, 2026.
- फेसबुक पर शादी का झांसा देकर जालना के युवा व्यापारी से 9.36 लाख की ठगीफेसबुक पर फर्जी ‘Radhika Nagre’ आईडी से दोस्ती कर शादी का वादा किया गया और परतूर तालुका के टायर दुकानदार से चार महीने में ₹9.36 लाख ऐंठ लिए गए। जालना साइबर पुलिस जांच कर रही है।
- What Makes a Good Neighbor? Kindness Without IntrusionWhat makes a good neighbor? Explore how small acts of kindness, respectful boundaries and shared responsibility can turn a street into a community.
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





















