NewsNation Online

FireFly In News

बायपास रोड पर स्ट्रीट लाइट तुरंत शुरू करें, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन : साद बिन मुबारक की चेतावनी

बायपास रोड पर स्ट्रीट लाइट तुरंत शुरू करें, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन : साद बिन मुबारक की चेतावनी

जालना : सामाजिक कार्यकर्ता साद बिन मुबारक ने जालना शहर के मोतीबाग क्षेत्र में आज (13 मार्च, गुरुवार) शाम करीब 5 बजे संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बायपास रोड पर स्ट्रीट लाइट समस्या को लेकर नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने बताया कि औरंगाबाद चौफुली से अंबड चौफुली रोड तक बिजली पोल तो लगे हैं, लेकिन लाइटें अब तक चालू नहीं की गई हैं। जबकि रोड निर्माण कार्य वर्षों पहले पूरा हो चुका है।

मुबारक ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर लाइटें शुरू नहीं की गईं, तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।

इस रोड का निर्माण वी.पी. सेठी, बी.एम.वी. और एम.सी.ई. कंपनियों द्वारा किया गया था। 15 दिन पूर्व PWD और जालना महानगरपालिका को लिखित निवेदन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस मार्ग पर छत्रपति संभाजी महाराज उद्यान है, जहाँ शाम को लोगों की आवाजाही रहती है। रोड पर जिलाधिकारी कार्यालय, न्यायालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय</strong आदि भी स्थित हैं। महिलाओं और बच्चों को अंधेरे में चलना पड़ता है, जिससे असुरक्षा की भावना है।

 

अंधेरे का फायदा उठाकर राहजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। मुबारक ने सवाल उठाया – “करोड़ों का बजट खर्च हुआ, फिर भी लाइटें बंद क्यों?”

रिपोर्ट – संवाददाता

#JalnaNews #BypassRoadIssue #StreetLightProtest #SocialActivist #SaadBinMubarak #JalnaMunicipalCorporation #PWDNews


आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading