NewsNation Online

FireFly In News

संविधान का सम्मान, सिर्फ़ प्रतियां बांटने से नहीं, अमल में लाने से होगा: एड. धन्नावत

Respect for the constitution will not be achieved by just distributing copies but by implementing it: Adv. Dhannawat

* मनपा आयुक्त संतोष खांडेकर से की गई संविधान के पालन की मांग

जालना: स्थानीय नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता एड. महेश सिताराम धन्नावत ने महानगरपालिका आयुक्त को पत्र लिखकर संविधान के उद्देश्यों का पालन करने और नागरिक सुविधाओं में सुधार लाने का आग्रह किया है.

एड. धन्नावत ने महानगर पालिका द्वारा संविधान की उद्देशिका के वितरण की सराहना करते हुए कहा कि संविधान के आदर्शों को साकार करने के लिए केवल प्रतीकात्मक आयोजन पर्याप्त नहीं हैं. उन्होंने नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने पर ज़ोर दिया, जैसे कि सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक स्वच्छता.

उन्होंने बताया कि जालना शहर के कई इलाकों में, जैसे कालीकुर्ती और बुजुर्ग नागरिक शर्माजी के घर के आसपास, नालों पर ढक्कन नहीं हैं, जिससे गंदगी और जलभराव की समस्या बढ़ रही है. साथ ही, शहर की कई मुख्य सड़कें, जैसे कॉलेज रोड, जर्जर अवस्था में हैं. उन्होंने अतिक्रमण के कारण शहर में आवागमन की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की.

एड. धन्नावत ने महानगर पालिका से अनुरोध किया कि वे संविधान की उद्देशिका के आदर्शों को आत्मसात करें और जनसेवा के माध्यम से अपने कर्तव्यों का पालन करें. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो यह संविधान का अनादर होगा. ज्ञापन की प्रत जालना जिलाधिकारी को भी सौंपी गई है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading