पत्नी की हत्या पर जालना कोर्ट का बड़ा फैसला – निर्दयी पति को उम्रकैद, ₹10,000 जुर्माना
जालना: जिला एवं सत्र न्यायालय जालना ने एक दर्दनाक मामले में बड़ा निर्णय सुनाते हुए पत्नी की निर्मम हत्या के आरोपी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह ऐतिहासिक फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 किशोर एम. जैस्वाल ने सुनाया।
दोषी: 28 वर्षीय प्रदीप प्रल्हाद लाड, निवासी शिवनगर, जालना को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी पाया गया। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास के साथ ₹10,000 का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न भरने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
क्या था मामला?
यह खौफनाक घटना 17 फरवरी 2022 की रात की है। करीब रात 12:30 बजे मृतका सोनाली के पिता विष्णु गोविंद सतकर को उनके दामाद प्रदीप का फोन आया कि सोनाली अचेत पड़ी है।
जब वे मौके पर पहुंचे तो सोनाली सीढ़ियों पर बेसुध अवस्था में मिली। उसके गले पर काले निशान देख कर पिता को हत्या की आशंका हुई।
जांच में स्पष्ट हुआ कि प्रदीप ने गला दबाकर पत्नी सोनाली की हत्या की थी। इसके बाद आरोपी व उसके परिजनों पर IPC की धारा 302, 304(ब), 498(अ), 120(ब), 34 और दहेज निषेध अधिनियम 1961 की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस और अभियोजन का दमदार पक्ष
सरकारी पक्ष की ओर से एड. शशांक आर. ढोरकट (अतिरिक्त सरकारी वकील) ने यह केस मजबूती से लड़ा।
उन्होंने कुल 11 गवाहों को न्यायालय में पेश किया, जिनमें मुख्य शिकायतकर्ता, पंच गवाह, मेडिकल अधिकारी और जांच अधिकारी एपीआई सुनील अरुण इंगले (कदीम जालना) शामिल थे।
गवाहों के ठोस साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को पत्नी की हत्या का दोषी मानते हुए कड़ी सजा सुनाई।
इस पूरे फैसले में जिला सरकारी वकील कार्यालय और कोर्ट पैरवी टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही।
#जालना #हत्या #कोर्टफैसला #उम्रकैद #CrimeNews #MurderCase

- SONIC PICO PARK Launches Across Consoles and PC With Eight-Player Cross-Play
TECOPARK has released SONIC PICO PARK on Switch, Switch 2, PlayStation, Xbox and PC, with local and online co-op for up to eight players and cross-platform online play. - Metaphor: ReFantazio Arrives on Nintendo Switch 2 After Its Award-Winning 2024 Debut
ATLUS and SEGA’s fantasy RPG is now available on Nintendo Switch 2, bringing its royal-tournament story, Archetype system and hybrid turn-based battles to a new platform. - कम आबादी के बावजूद देश की GDP में मारवाड़ी समाज का बड़ा योगदान: गोरंट्याल
जालना में सर्वधर्मीय दीपावली स्नेह मिलन में पूर्व विधायक कैलास गोरंट्याल ने कहा कि मारवाड़ी समाज का देश की GDP में बड़ा हिस्सा है। समाज के लिए श्मशानभूमि विकसित करने की भी बात कही। - Pikmin 4 Switch 2 Edition Launches With Dandori Academy and Oatchi Voice Commands
Pikmin 4’s Nintendo Switch 2 Edition arrives on 12 November with sharper visuals, a 72-stage Dandori Academy rollout, Oatchi voice commands and GameShare support. - रेनिगुंटा यार्ड के काम से 48 दिन बदलेगा रेल संचालन, नांदेड़–धर्मावरम समेत कई गाड़ियां प्रभावित
रेनिगुंटा रेल यार्ड के पुनर्निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के लिए 48 दिन का कार्यक्रम। नांदेड़–धर्मावरम समेत कई गाड़ियों के रूट और समय में बदलाव। - बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक सेवा सप्ताह
भाजपा की ओर से बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक “जनजाति गौरव दिवस सेवा सप्ताह” मनाया जाएगा। मंत्री अशोक उईके ने आदिवासी समाज से भाग लेने की अपील की। - रबी सीजन के लिए 62,370 करोड़ का खाद अनुदान, DAP बोरी 1,350 रुपये: भाजपा
भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने कहा कि केंद्र ने रबी सीजन के लिए 62,370 करोड़ रुपये का खाद अनुदान मंजूर किया है, जिससे DAP की बोरी 1,350 रुपये में मिलेगी। - जालना में 15 नवंबर को व्यापारी दिवाली स्नेह मिलन, अश्विनी उपाध्याय देंगे मार्गदर्शन
कैट और जनरल मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से 15 नवंबर को भारती लॉन्स में दिवाली स्नेह मिलन व पुरस्कार समारोह होगा। सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय मुख्य वक्ता होंगे। - दिवाली पर वडीगोद्री पहुँचे एड. धन्नावत और अग्रवाल, जरांगे पाटील से की मुलाकात
दिवाली के मौके पर एड. महेश धन्नावत और श्री गणेश महासंघ के अध्यक्ष श्लोक अग्रवाल ने वडीगोद्री में मनोज जरांगे पाटील से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया। - NASA Announces $1 Million to Students for Moon Base Challenge
NASA has launched a $1 million Moon Base Student Challenge, inviting U.S. high school and post-secondary students to design solutions for a lunar base, fostering creativity and technical skills. - How Small Businesses in Jalna Can Win More Customers Online: 7 Practical Steps
From a free Google Business Profile to WhatsApp Business and Udyam registration, seven low-cost steps that help shops, clinics, coaching classes and service businesses in Jalna reach more customers online. - सर्दियों में सेहत: बच्चों और बुजुर्गों के लिए 8 जरूरी सावधानियां, बंद कमरे में अंगीठी जलाने की भूल न करें
ठंड बढ़ने के साथ सर्दी-जुकाम, सांस की तकलीफ और बुजुर्गों में ब्लड प्रेशर की परेशानी बढ़ जाती है। बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित रखने के 8 आसान उपाय जानिए। - कोचिंग क्लास में दाखिले से पहले ये 8 बातें जरूर जांचें: जालना के अभिभावकों के लिए जरूरी गाइड
कोचिंग क्लास चुनते समय सिर्फ विज्ञापन और टॉपर्स की तस्वीरें न देखें। फीस, शिक्षकों की योग्यता, बैच साइज, सुरक्षा और सरकारी दिशानिर्देशों से जुड़ी 8 जरूरी बातें जानिए। - मोबाइल, वाहन या दस्तावेज चोरी या गुम हो जाएं तो FIR कराएं या लॉस्ट रिपोर्ट? पूरी गाइड
चोरी हुई है तो FIR और सामान गुम हुआ है तो लॉस्ट रिपोर्ट। मोबाइल, वाहन या दस्तावेज के मामले में सही शिकायत कैसे करें, CEIR पोर्टल पर फोन कैसे ब्लॉक करें और बीमा क्लेम के लिए क्या जरूरी है, जानिए। - e-FIR ऑनलाइन कैसे दर्ज करें? BNSS में 3 दिन का नियम, किन मामलों में मिलती है सुविधा
नए कानून BNSS की धारा 173 में ई-मेल, ऐप या पोर्टल से दी गई सूचना पर FIR का रास्ता खुला है, लेकिन 3 दिन में हस्ताक्षर जरूरी है। e-FIR ऑनलाइन कैसे दर्ज करें, किन मामलों में यह सुविधा है और किन बातों का ध्यान रखें, जानिए। - Why People Are Investing in Image Consultation Now
Image consultant and ICF-certified life coach Tina Walia explains how new roles, greater visibility and everyday dressing are changing what individuals and companies want from image consultation. - गुप्तधन की तलाश में आधी रात को खेत में खुदाई, कथित तांत्रिक समेत 9 हिरासत में
जालना के परतूर में गुप्तधन की तलाश के दौरान कथित तांत्रिक समेत नौ लोग हिरासत में। पुलिस की कार्रवाई पर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने अधिकारियों का सम्मान किया। - जालना के डॉक्टरों ने बनाया नया राज्य स्तरीय संगठन ‘PMPAM’, 100 से ज्यादा डॉक्टर रहे मौजूद
जालना में IMA, IDA, NIMA और होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन ने मिलकर ‘प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र’ (PMPAM) के गठन का ऐलान किया। जल्द पदाधिकारी घोषित होंगे। - YouTube Videos Not Playing? Fix Buffering, Black Screens and Playback Errors
YouTube videos not playing? Diagnose internet speed, browser extensions, app updates, buffering and playback errors without risky fixes.
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.










