जालना के जर्जर दरवाज़ों पर हाईकोर्ट सख्त — पानी बेस को लेकर नागरिकों की मांग तेज, 20 अगस्त को अंतिम सुनवाई
जालना: जालना शहर की पहचान रहे ऐतिहासिक दरवाजों की जर्जर हालत को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ ने सख्त रुख अपनाया है। अधिवक्ता महेश सीताराम धन्नावत द्वारा दायर रिट याचिका क्रमांक 5688/2025 पर सुनवाई करते हुए अदालत ने प्रशासन व संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।
हाई कोर्ट की कार्यवाही
30 अप्रैल 2025 को न्यायमूर्ति मंगेश एस. पाटिल और वाय. जी. खोबरागड़े की खंडपीठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 20 अगस्त 2025 को अंतिम सुनवाई की तारीख निर्धारित की है। यह याचिका अब लोकहित याचिका (PIL) क्रमांक 49/2022 के साथ सूचीबद्ध की जाएगी। याचिकाकर्ता की तरफ से एड. ओम माहेश्वरी जाधव ने पैरवी की।
मामले की पृष्ठभूमि
याचिकाकर्ता महेश धन्नावत ने पहले भी 2021 और 2023 में उपविभागीय अधिकारी व नगर परिषद को पत्र लिखकर दरवाज़ों को हटाने की मांग की थी। सिविल टेक नासिक की तकनीकी रिपोर्ट के अनुसार शहर के 9 में से 7 दरवाज़े असुरक्षित घोषित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: पत्नी से संबंध बलात्कार नहीं, राजस्थान हाईकोर्ट ने पति पर दर्ज मामला रद्द किया
स्वामित्व पर प्रशासनिक अस्पष्टता
मानवाधिकार आयोग के समक्ष दाखिल हलफनामे के अनुसार कुछ दरवाजे वक्फ, निजी व नगर परिषद के अधीन हैं, लेकिन स्पष्ट स्वामित्व प्रमाण न होने के कारण कार्रवाई में बाधा उत्पन्न हो रही है।
पानी बेस को लेकर नागरिकों की मांग
शहर के बीचोंबीच स्थित ‘पानी बेस’ को हटाने की मांग लगातार तेज़ हो रही है। नागरिकों का कहना है कि यह न सिर्फ यातायात को बाधित कर रहा है बल्कि शहरी विकास में भी अड़चन बन रहा है।
एड धन्नावत की दलील
एड. धन्नावत ने कोर्ट में दलील दी कि यदि समय रहते यह जर्जर संरचनाएं नहीं हटाई गईं, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है — जैसा हाल ही में मुंबई में होर्डिंग गिरने से हुआ था।
अब यह देखना अहम होगा कि हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन व महानगरपालिका क्या रुख अपनाते हैं। क्या यह ढांचे हटाए जाएंगे या मामला फिर से कानूनी उलझनों में फंस जाएगा?

- Jalna Bus Stand Area Turns Hub of Trafficking Racket: 13 Raids, 54 Women Rescued in 10.5 MonthsJalna police’s Anti-Human Trafficking Unit has rescued 54 women and detained 51 suspects in 13 raids over ten and a half months, 10 of them at lodges near the city bus stand.
- Jalna Soybean Price Hits ₹8,000 a Quintal as Gold and Silver Rates FallSoybean touched ₹8,000 per quintal at the Jalna market, while gold fell about 8% in a week to its lowest level since September 2025. Full Jalna mandi rates inside.
- Jafrabad–Mahora Road: Speeding Tractor Rams Parked Tata Maxximo, 12 to 15 Students InjuredBetween 12 and 15 students were injured when a speeding empty sugarcane tractor rammed a parked Tata Maxximo carrying them on the Jafrabad–Mahora road in Jalna district on Sunday morning.
- जालना बस स्टैंड इलाका बना देह व्यापार का अड्डा: साढ़े दस महीने में 13 छापे, 54 महिलाएं मुक्तजालना में दूसरे राज्यों और बांग्लादेश से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराने का खुलासा; मानव तस्करी विरोधी इकाई ने साढ़े दस महीनों में 13 छापों में 54 महिलाओं को मुक्त कराया, 51 संदिग्ध हिरासत में।
- जालना में सोना-चांदी के दाम गिरे, सोयाबीन 8,000 रुपये क्विंटल पर पहुंचाजालना मंडी में सोयाबीन का भाव 8,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा, जबकि सोने के दाम एक हफ्ते में करीब 8 प्रतिशत गिरकर सितंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गए।
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


















