NewsNation Online

FireFly In News

मराठा समाज को शिक्षा, प्रशासन और उद्योग में अग्रणी बनना चाहिए: विधायक अर्जुनराव खोतकर

शिक्षा, प्रशासन और उद्योग में मराठा समाज को अग्रणी बनना चाहिए: विधायक अर्जुनराव खोतकर

शिक्षा, प्रशासन और उद्योग में मराठा समाज को अग्रणी बनना चाहिए: विधायक अर्जुनराव खोतकर

जालना: विधानमंडल की अनुमान समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता विधायक अर्जुनराव खोतकर ने कहा कि मराठा समाज को केवल ग्राम पंचायत, जिला परिषद, या महानगरपालिका की चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे शिक्षा, प्रशासन, उद्योग और व्यापार जैसे क्षेत्रों में भी अपनी अग्रणी भूमिका स्थापित करनी चाहिए।

वह रविवार को काद्राबाद परिसर स्थित राजमहल टॉकीज के निकट बने स्व. सै. रामभाऊ जी राऊत मराठा समाज सभागृह के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर खोतकर ने जालना में मराठा समाज के लिए एक आधुनिक व सुविधायुक्त सभागृह के निर्माण हेतु आवश्यक निधि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा, “यह सभागृह केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि समाज की एकता और विकास का प्रतीक बनेगा। समय आने पर हम और भी बड़ा भूखंड लेकर विस्तृत सभागृह बनाएंगे।”

इस समारोह में मराठा समाज मंडल के अध्यक्ष अंकुशराव राऊत, कार्याध्यक्ष विष्णू पाचफुले, वामनराव राऊत, राजेश राऊत, विमलताई आगलावे, ज्ञानदेव पायगव्हाणे, राजेंद्र गोरे, रमेश गौरक्षक, संजय देठे, अरविंद देशमुख, अशोक पडूळ, भरत मानकर, ओमप्रकाश भिसे, दत्ता काकडे, दिगंबर पेरे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

खोतकर ने आगे कहा: “स्व. सै. रामभाऊजी राऊत ने मराठा समाज को एकजुट रखने और समाजहित में संघर्ष की प्रेरणा दी। उनके नाम पर बने इस सभागृह को समर्थन देना मेरे लिए गर्व की बात है। आगामी नगर निकाय चुनावों में समाज को संगठित होकर आगे आना चाहिए।”

कार्यक्रम में आशीष पाचफुले को इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। संचालन एडवोकेट अर्जुन राऊत ने किया और आभार राजेंद्र गोरे ने माना।

📌 विष्णू पाचफुले को जालना का पहला महापौर बनाए जाने की मांग तेज!

विधायक अर्जुनराव खोतकर ने उद्घाटन कार्यक्रम में एक बार फिर घोषणा की कि जालना शहर का पहला महापौर मराठा समाज से और विष्णू पाचफुले को बनना चाहिए। इस पर अंकुशराव राऊत, राजेश राऊत, अरविंद देशमुख सहित अन्य वक्ताओं ने भी एकमत होकर समर्थन व्यक्त किया और कहा कि समाज एकजुट होकर इस लक्ष्य की प्राप्ति करेगा।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading