NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

विधायक अर्जुनराव खोतकर और अभिमन्यू खोतकर को धमकी देने वालों को चौराहे पर दी जाए सजा: शेख वहीद की प्रशासन से मांग

विधायक अर्जुनराव खोतकर और अभिमन्यू खोतकर को धमकी देने वालों को चौराहे पर दी जाए सजा: शेख वहीद की प्रशासन से मांग

विधायक अर्जुनराव खोतकर और अभिमन्यू खोतकर को धमकी देने वालों को चौराहे पर दी जाए सजा: शेख वहीद की प्रशासन से मांग

जालना: महाराष्ट्र विधानसभा की अंदाज समिति के प्रमुख विधायक अर्जुनराव खोतकर और युवा सेना के सचिव अभिमन्यू खोतकर को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकियों के विरोध में पूर्व नगरसेवक शेख वहीद ने प्रशासन से यह मांग करते हुए कहा कि इस साजिश के मास्टरमाइंड आरोपियों को पकड़कर जनता के सामने चौराहे पर सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी हरकतें दोहराई न जा सकें।

पूर्व नगरसेवक शेख वहीद ने आरोप लगाया कि विधायक अर्जुन खोतकर और उनके पुत्र अभिमन्यू खोतकर के खिलाफ जान से मारने की धमकियां और अभद्र भाषा का प्रयोग विकास कार्यों में रोड़ा डालने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि भले ही पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया हो, लेकिन इस पूरे षड्यंत्र के पीछे कोई बड़ा मास्टरमाइंड सक्रिय है, जो जालना के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की गहरी साजिश कर रहा है।

शेख वहीद ने कहा कि पुलिस को चाहिए कि इस साजिश से जुड़े मास्टरमाइंड की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर, उसे जनता के सामने चौराहे पर दंडित किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि यदि भारतीय कानून अनुमति देता, तो नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों की जुबान तक काट दी जानी चाहिए।

उन्होंने इस घटना को शहर का अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश बताते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

शेख वहीद की प्रशासन से मुख्य मांगे:

  • धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्तियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
  • विधायक अर्जुनराव खोतकर और अभिमन्यू खोतकर को तत्काल पर्याप्त पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।
  • ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विशेष सतर्कता और सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं।
  • नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाया जाए।




आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading