NewsNation Online

FireFly In News

जालना की सड़कों को मिलेगा जाम से छुटकारा — अतिक्रमण हटाओ, सम-विषम पार्किंग और ‘नो पार्किंग’ पर सख्ती का रोडमैप तैयार

जालना की सड़कों को मिलेगा जाम से छुटकारा — अतिक्रमण हटाओ, सम-विषम पार्किंग और ‘नो पार्किंग’ पर सख्ती का रोडमैप तैयार

जालना: शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए पुलिस और महापालिका प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी, मनपा आयुक्त संतोष खांडेकर सहित वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने बस स्टैंड से छत्रपती शिवाजी महाराज पुतला तक मुख्य बाजार क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया।

मुख्य निर्णय:

  • शहर में हातगाडियां-मुक्त सड़क अभियान शुरू किया जाएगा।
  • सम-विषम पार्किंग नीति लागू की जाएगी।
  • नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर भारी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण टीम में पुलिस निरीक्षक संदीप भारती, ट्रैफिक शाखा निरीक्षक जनार्दन शेवाले, सहायक आयुक्त सुप्रिया चव्हाण, स्वच्छता प्रमुख पंडित पवार, शहर अभियंता साऊद सय्यद और अन्य विभागीय अधिकारी शामिल थे। निरीक्षण का दायरा बस स्थानक से मामा चौक, सावरकर चौक, सिंधी बाजार, फूलबाजार, सराफा बाजार तक विस्तृत रहा।

पार्किंग के लिए जगह नहीं होने की शिकायत:

व्यापारियों भरत गादिया, सतीश पंच, महेश दुसाने, पुरुषोत्तम मोतीवाला, कमलेश कुकडेजा, सौरव लोया, डॉ. दीपक बगडिया आदि ने ट्रैफिक जाम और पार्किंग स्थानों की कमी की शिकायत की।

व्यापारियों की भी ली जाएगी मदद:

समाधान के तौर पर तय हुआ कि सराफा और सिंधी बाजार में 4 निजी सहायकों की पुलिस सहायता हेतु तैनाती की जाएगी। इन सहायकों का वेतन व्यापारी संघों द्वारा दिया जाएगा।

अतिक्रमण पर सख्ती और नो-हॉकर ज़ोन:

मनपा आयुक्त संतोष खांडेकर ने बताया कि मामा चौक से सिंधी बाजार तक का क्षेत्र नो-हॉकर जोन घोषित किया जाएगा। अवैध दुकानों और ठेलों पर कार्रवाई होगी। हातगाडियां चालकों को पहचान-पत्र देकर निर्धारित स्थानों पर व्यवसाय की अनुमति दी जाएगी।

पार्किंग और रस्ता चौड़ीकरण की योजना:

बस स्थानक, मामा चौक, सिंधी बाजार, सराफा बाजार में सम-विषम पार्किंग के लिए मनपा की जगहों पर पार्किंग विकसित की जाएगी। सराफा बाजार में यदि व्यापारी जमीन उपलब्ध कराते हैं, तो 12 से 12.5 मीटर चौड़ा मार्ग तैयार करने की योजना है।

© http://www.newsnationonline.com | यह समाचार सामग्री कॉपीराइट के अंतर्गत सुरक्षित है।

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading