समृद्धि महामार्ग पर डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
जालना:
स्थानीय गुन्हा शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समृद्धि महामार्ग पर डीजल चोरी करने वाले मध्यप्रदेश निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अंबड रोड स्थित श्री होटल, लक्ष्मीकांत नगर के पास संदिग्ध व्यक्तियों के ठहरने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर नूर मोहम्मद मेव (28), हनीफ खान मुंशी खान (32) और हुसैन खान अजीज खान (27), सभी निवासी जिला शाजापुर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 30 जुलाई 2025 की सुबह 4:30 बजे उन्होंने जालना जिले के समृद्धि महामार्ग पर गुंडेवाड़ी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक चालक को हथियार के बल पर रोककर उससे 100 लीटर डीजल चुराया था। इस संबंध में चंदनझिरा थाने में मामला दर्ज है और चोरी का माल पहले ही जब्त किया जा चुका है।
इसके अलावा, आरोपियों ने 15 अगस्त 2025 की रात लगभग 1:00 बजे भी एक कंटेनर ट्रक से 70 लीटर डीजल चोरी करने की बात कबूल की, जिसके लिए संबंधित थाने में अलग से मामला दर्ज है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी के दौरान इस्तेमाल किए गए 31,000 रुपये मूल्य के तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी और उपविभागीय अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में की गई। इसमें स्थानीय गुन्हा शाखा के पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव, योगेश उबाले, सचिन खामगल, राजेंद्र वाघ सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- जालना में चार वार्ड कार्यालय शुरू होंगेजालना नगर निगम शहर में चार वार्ड कार्यालय शुरू करने जा रहा है, जिससे नागरिकों को स्थानीय स्तर पर नगर सेवाएं और समस्याओं का त्वरित समाधान मिलेगा।
- मोतीबाग में धुआं ही धुआं! कचरा जलाने पर मचा हंगामाGarbage burning in Motibagh area of Jalna has triggered controversy, with activists demanding action against officials after smoke spread across the tourist spot.
- जर्जर इमारतें हटाई गईं, अवैध कब्जों पर भी चलेगा अभियानJalna Municipal Corporation demolished unsafe buildings near Sambhaji Maharaj Garden and announced further action against illegal encroachments on municipal properties.
- Reliance Jio Strengthens Market Leadership in Q3FY26 With Powerful Revenue Growth SurgeReliance Jio Strengthens Market Leadership in Q3FY26 as the telecom giant reports strong revenue growth, higher ARPU, expanding 5G coverage, and rising digital ecosystem strength. Here’s a complete breakdown of Jio’s Q3FY26 performance and strategic outlook.
- विधायक खोतकर का प्रयास: जालना दलित क्षेत्रों में 2 करोड़ की निधिThe Maharashtra Government has approved ₹2 crore for development works in Dalit localities across 21 villages in Jalna Assembly constituency under the Ambedkar Social Development Scheme.
- जालना की सरिताज ब्रिलियन्स अकैडमी का सम्मानSaritaz Brilliance Academy Jalna was honored by SIP Academy for 17 years of educational excellence and Abacus training, contributing to students’ intellectual development.
- नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक गिरफ्तारJalna Police rescued a minor girl who had been lured away and arrested the accused from Butibori MIDC near Nagpur in a successful AHTU operation.
- Is Season 5 of Bridgerton Confirmed?Is Season 5 of Bridgerton Confirmed? Fans are eager to know if the beloved Netflix drama will continue. Here’s everything we know so far about renewal status, possible release timeline, and what might happen next in the Bridgerton universe.
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.














































































































Leave a Reply