NewsNation Online

FireFly In News

Jalna Accident “नववर्ष पर परिवार के सपनों पर कहर: सड़क हादसे में चार की मौत, दो गंभीर घायल”

Jalna Accident.”New Year’s dreams shattered by disaster: four killed, two seriously injured in road accident”

जालना: नववर्ष की खुशियां मातम में बदल गईं जब सोलापुर-धुले महामार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में देवदर्शन से लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई. अंबड तहसिल के महाकाला फाटा के पास खड़े नादुरुस्त ट्रक से कार की टक्कर ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. हादसे में दो लोग गंभीर घायल हुए हैं, जबकि स्थानीय लोगों ने कार को काटकर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला.

दोपहर लगभग 12 बजे, एक नादुरुस्त ट्रक (केए-32 डी 9283) सड़क पर खड़ा था, जिसमें पीछे से एक होंडा सिटी कार (एमएच-20 सीएस 6041) ने जोरदार टक्कर मार दी. कार में कुल छह लोग सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह ट्रक में घुस गई. स्थानीय लोगों ने कार को काटकर अंदर फंसे घायलों और मृतकों को बाहर निकाला.

मृतकों की पहचान:

  • 1. अनिता परशुराम कुंटे (48)
  • 2. भागवत यशवंत चौरे (47)
  • 3. सृष्टि भागवत चौरे (13)
  • 4. वेदांत भागवत चौरे (11)
  • (सभी निवासी अंबड रोड, जालना)

घायलों की पहचान:

  • 1. परशुराम लक्ष्मण कुंटे (55), छत्रपति संभाजीनगर निवासी, जो वाहन चला रहे थे.
  • 2. छाया भागवत चौरे (40), अंबड रोड, जालना निवासी.

घायलों को उपचार के लिए छत्रपति संभाजीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शहागढ़ के सरकारी अस्पताल में भेजा गया.

पिछले सप्ताह भी हुआ था ऐसा हादसा:

गत सप्ताह शहागढ़ में एक खड़े ट्रक से टकराने के कारण दो लोगों की मौत हो गई थी। आज फिर सड़क पर खड़े खराब वाहनों के कारण चार और लोगों की जान चली गई.

घटनास्थल पर गोंदी पुलिस पहुंचकर पंचनामा किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading