NewsNation Online

FireFly In News

जालना में ऑनलाइन इश्क बना मुसीबत — फर्जी नाम से रह रहे बांग्लादेशी पति-पत्नी गिरफ्तार, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

जालना में ऑनलाइन इश्क बना मुसीबत — फर्जी नाम से रह रहे बांग्लादेशी पति-पत्नी गिरफ्तार, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा


जालना जिले में बांग्लादेशी घुसपैठियों का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जालना-छत्रपति संभाजीनगर रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल से बांग्लादेशी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

महिला फर्जी नाम से रह रही थी

गिरफ्तार महिला की पहचान बुलबुली मुस्ताफजूर रहमान (23) के रूप में हुई है, जो रिया मंडल नाम से फर्जी पहचान के साथ भारत में रह रही थी। वह नवी मुंबई के सानपाडा इलाके में अपने पति असलममनी काज़ी के साथ रह रही थी।

ऑनलाइन प्रेम प्रसंग बना मुसीबत

पुलिस के अनुसार बुलबुली का जालना के एक युवक से ऑनलाइन प्रेम संबंध हो गया था। अपने प्रेमी से मिलने वह जालना पहुंच गई। इसी दौरान उसके पति असलममनी काज़ी भी वहां पहुंच गया।

पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने पर असलममनी ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों की असली पहचान उजागर हुई कि वे बांग्लादेशी नागरिक हैं।

पुलिस कर रही है गहन जांच

फिलहाल पुलिस दोनों से यह जानकारी ले रही है कि वे किसके संपर्क में थे, किन माध्यमों से भारत में घुसे और इनके जैसे और कितने बांग्लादेशी नागरिक भारत में रह रहे हैं। मुंबई पुलिस की टीम भी इस मामले की जांच के लिए जल्द जालना पहुंचेगी।

पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

गौरतलब है कि 3 महीने पहले बदनापुर पुलिस ने भी एक बांग्लादेशी महिला को अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह भारत में शादी करने वाली थी लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही पकड़ लिया। फिलहाल वह महिला न्यायिक हिरासत में है।






Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading