NewsNation Online

FireFly In News

जालना के जूना मोंढा क्षेत्र में व्यापारी से ₹12.5 लाख की लूट, व्यापारियों में दहशत का माहौल

₹12.5 lakh looted from a trader in Juna Mondha area of ​​Jalna, panic prevails among traders

जालना: शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने व्यापारियों के बीच असुरक्षा की भावना को गहरा दिया है. जूना मोंढा और नया मोंढा क्षेत्रों में व्यापारी वर्ग लगातार डरे हुए हैं, क्योंकि लूट और चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. व्यापारिक संगठनों ने कई बार पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है.

27 दिसंबर, शुक्रवार की रात करीब 9:15 बजे, जालना के जूना मोंढा क्षेत्र में स्थित गुरुमुख होजियरी कपड़ा दुकान के पास यह घटना घटी. व्यापारी और उनके साथी सरफराज फिरोज खान पर चार अज्ञात आरोपियों ने हमला कर ₹12.5 लाख की नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए.

घटना ने पूरे व्यापारिक समुदाय में भय का माहौल पैदा कर दिया है. व्यापारी वर्ग ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

घनश्याम भगतराम अग्रवाल (निवासी: संभाजीनगर, माणिकनगर, जालना) की शिकायत पर 28 दिसंबर, शनिवार को दोपहर 1 बजे सदर बाजार पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 309(4), 115(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की  जांच कर रही है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading