NewsNation Online

FireFly In News

ईद-उल-फितर सादगी से मनाएं, फिलिस्तीन के मजलूमों को न भूलें: रज़ा अकैडमी

ईद-उल-फितर सादगी से मनाएं, फिलिस्तीन के मजलूमों को न भूलें: रज़ा अकैडमी

मुंबई। रज़ा अकैडमी के संस्थापक व अध्यक्ष अल्हाज मोहम्मद सईद नूरी ने फिलिस्तीन पर जारी इजराइली हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस समय पवित्र भूमि बैतुल मुकद्दस खतरे में है और फिलिस्तीनी मुसलमान न केवल अपने अधिकारों के लिए, बल्कि इंसानियत की रक्षा के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों की शहादत, महिलाओं का विधवा होना और परिवारों का उजड़ जाना पूरी इंसानियत के लिए एक जिंदा सवाल है।

रज़ा अकैडमी की अपील:
इस साल ईद-उल-फितर को सादगी से मनाएं। फिजूलखर्ची और दिखावे से बचें और फिलिस्तीन के मजलूमों के लिए दुआ करें व सहयोग करें।

रज़ा अकैडमी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी मांग की है कि इजराइल द्वारा किए जा रहे इन अत्याचारों पर तत्काल रोक लगाई जाए और फिलिस्तीनी जनता को न्याय दिलाया जाए।

“अल्लाह तआला फिलिस्तीन के मजलूमों की मदद फरमाए और पहले क़िब्ले बैतुल मुकद्दस की हिफाज़त करे।”

प्रेषक:
मोहम्मद आरिफ़ रिज़वी
सचिव, रज़ा अकैडमी


फोकस कीवर्ड्स:
#EidUlFitr #Palestine #RazaAcademy #MohammadSaeedNoori #BaitulMuqaddas #FreePalestine #MuslimUmmah #SaveGaza




Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading