NewsNation Online

FireFly In News

जालना: दानवे-गोरंट्याल मुलाकात की अफवाह या राजनीतिक चर्चा?

Jalna: Rumor or political discussion about Danve-Gorantyal meeting?

* महानगरपालिका चुनावों को लेकर इच्छुक उम्मीदवारों की उठापटक

जालना: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे और कांग्रेस के नेता व पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल की बुधवार रात देऊलगावराजा स्थित एक होटल में गुप्त मुलाकात की खबर ने जालना जिले में जोरदार चर्चा बटोरी. इस मुलाकात में कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत होने का दावा किया जा रहा था. हालांकि, कैलाश गोरंट्याल ने इस मुलाकात के दावे को साफ तौर पर खारिज कर दिया है और कहा कि ये अफवाह विरोधियों की एक साजिश हो सकती है.

गोरंट्याल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “कुछ नगरसेवकों ने भाजपा के साथ जाने की इच्छा जाहिर की है. हालांकि, इस पर  कोई निर्णय नहीं लिया गया है. फिलहाल, आगामी जालना महानगर पालिका चुनावों की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है”

* गोरंट्याल आगामी मनपा के चुनावों को लेकर सक्रिय

विधानसभा चुनाव में गोरंट्याल की हार उनके और कांग्रेस दोनों के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है. लेकिन, गोरंट्याल ने हार को पीछे छोड़ते हुए जनता के बीच फिर से सक्रिय होने का संकल्प लिया है. उन्होंने गुरुवार को नगरसेवकों की बैठक लेकर महाविकास आघाड़ी को आगामी महानगरपालिका चुनाव में मजबूती से उतारने का संकेत दिया है.

*दानवे-गोरंट्याल मुलाकात और राजनीतिक सरगर्मियां

जालना जिले में बुधवार रात रावसाहेब दानवे और कैलाश गोरंट्याल के बीच एक होटल में गुप्त चर्चा होने की अफवाहें जोर पकड़ती रही. हालांकि, गोरंट्याल ने इसे अफवाह बताते हुए कहा, “यह केवल मुझे बदनाम करने की साजिश हो सकती है.” इस चर्चा पर रावसाहेब दानवे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

* शादी का निमंत्रण देने के लिए दानवे से मुलाकात?

इस बीच, यह भी सामने आया है कि कांग्रेस के पूर्व नगरसेवक संजय भगत के घर आयोजित विवाह समारोह का निमंत्रण देने के लिए कुछ पूर्व नगरसेवकों ने रावसाहेब दानवे से मुलाकात की थी.

दानवे-गोरंट्याल मुलाकात भले ही अफवाह हो, लेकिन, इससे जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया है. आगामी महानगरपालिका चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही हैं.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading