NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

टायगर की दहाड़! इब्राहिम सिद्दीकी ने राज्यस्तरीय मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

Roar of the Tiger! Ibrahim Siddiqui won silver medal in state level martial arts championship

जालना: मार्शल आर्ट के मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए इब्राहिम सिद्दीकी उर्फ टायगर ने 7वीं राज्यस्तरीय शस्त्रांग मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2024-25 में सिल्वर मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक सैयद निसार कर के मार्गदर्शन में टाइगर ने यह उपलब्धि हासिल की.

9 और 10 फरवरी 2025 को आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से दिग्गज प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। टायगर ने अपने दमदार प्रदर्शन और जबरदस्त कौशल से सभी का ध्यान खींचा, फाइनल तक पहुंचा और शानदार रजत पदक अपने नाम किया।

परिवार और कोच का ग़ुरूर बना टायगर!
इब्राहिम की इस उपलब्धि पर उसके परिवार, प्रशिक्षकों और दोस्तों ने गर्व जताया। हर किसी ने उसकी मेहनत और लगन को सराहा, और अब सभी की निगाहें उसकी आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सफलता पर टिकी हैं।

शस्त्रांग मार्शल आर्ट का भविष्य चमकाने को तैयार इब्राहिम!
महा शस्त्रांग आर्ट मार्शल आर्ट असोसिएशन द्वारा आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इब्राहिम के इस प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि वह आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए तैयार है।

अब राष्ट्रीय मंच पर जीत की तैयारी!
इब्राहिम सिद्दीकी उर्फ टायगर का अगला लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का परचम लहराना है। उसकी मेहनत, जज़्बा और फाइटिंग स्पिरिट उसे निश्चित रूप से और ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

टायगर, यू आर अ रॉकस्टार!

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading