NewsNation Online

FireFly In News

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर घोषवाक्य स्पर्धा में अक्सा चौधरी  की सफलता

Aksa Chaudhary’s success in slogan competition on National Voter’s Day

जालना: तहसील कार्यालय में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.. इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रीमती दानकुंवर हिंदी कन्या विद्यालय की छात्रा अक्सा फातेमा हकीम चौधरी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए घोषवाक्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इस उपलब्धि के पीछे सतीश संचेती का मार्गदर्शन रहा.

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अक्सा चौधरी को जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया. इस अवसर पर निवासी उपजिलाधिकारी गणेश महाडिक, उपजिला निर्वाचन अधिकारी शशिकांत हदगल, उप जिलाधिकारी (रोहयो) वर्षा दांडगे, उप विभागीय अधिकारी डॉ. श्रीमंत हारकर और महानगरपालिका आयुक्त संतोष खांडेकर सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

श्रीमती दानकुँवर हिंदी कन्या विद्यालय समिति की ओर से कुमारी अक्सा चौधरी को इस उपलब्धि पर  शुभकामनाएं दी गईं.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading