NewsNation Online

FireFly In News

समृद्धी महामार्ग के टोल प्लाजा कर्मचारियों का वेतन न मिलने से काम बंद आंदोलन जारी

The strike continues due to non-payment of salaries of the toll plaza employees of Samruddhi Highway

जालना : जालना जिले के निधोना से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने और अन्य मांगों को लेकर काम बंद आंदोलन शुरू किया है. यह आंदोलन आज पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है, और कर्मचारी अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अडिग हैं.

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, साथ ही वेतन वृद्धि, पीएफ और ईएसआईसी का लाभ, वेतन पर्ची (Payment Slip), जॉइनिंग लेटर, कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि और सुरक्षा की गारंटी जैसी मांगें पूरी की जानी चाहिए. जब तक इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा.

इस हड़ताल के कारण समृद्धि महामार्ग पर वाहनों से टोल वसूली ठप पड़ी है, जिससे वाहन धारकों को बिना टोल चुकाए यात्रा करने का अवसर मिल रहा है. हालांकि, इससे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि इस टोल वसूली के नुकसान का भार सरकार वहन करेगी या फिर बाद में वाहनधारकों से ही वसूली की जाएगी?

कुछ लोगों का मानना है कि अगर जालना से नागपुर की ओर जा रही गाड़ियों पर मुंबई-नागपुर मार्ग के हिसाब से ऑनलाइन टोल चार्ज किया गया तो वाहनधारकों को बिना कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस स्थिति में शासन की भूमिका और निर्णय महत्वपूर्ण होगा.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading