41 वर्षीय श्वेता कासलीवाल ने 185 किमी का कठिन साइक्लिंग अभियान किया पूरा, जैन समाज की पहली महिला बनीं
छत्रपति संभाजीनगर/प्रतिनिधि। जैन टैग ग्रुप की अध्यक्षा श्वेता राजेश कासलीवाल ने छत्रपति संभाजीनगर से दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंथलगिरी तक 185 किलोमीटर का चुनौतीपूर्ण साइक्लिंग अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। 41 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि हासिल कर श्वेता कासलीवाल दिगंबर जैन समाज की पहली महिला बन गई हैं जिन्होंने इतना लंबा साइक्लिंग सफर तय किया।
श्वेता ने अपनी यात्रा 28 नवंबर को स्थानीय धार्मिक स्थल से प्रारंभ की। पहले दिन उन्होंने 125 किलोमीटर की दूरी तय की और बीड़ में विश्राम किया। इसके बाद 29 नवंबर को शेष 60 किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हुए कुंथलगिरी पहुंचकर भगवान के दर्शन किए।
इस प्रेरणादायी यात्रा में उनके पति राजेश कासलीवाल के साथ रौनक ठोले, सचिन कासलीवाल, विजय पाटोदी और संकेत पहाडे भी सहयोगी रहे। श्वेता कासलीवाल की इस उपलब्धि को लेकर समाज में व्यापक सराहना की जा रही है और उन्हें महिला सशक्तिकरण की मिसाल माना जा रहा है।


- नांदेड-पनवेल और नांदेड-हडपसर एक्सप्रेस में 3-3 डिब्बे बढ़े, राज्यराणी नवंबर से LHB कोचों के साथ चलेगीदक्षिण मध्य रेलवे ने नांदेड–पनवेल और नांदेड–हडपसर एक्सप्रेस में तीन-तीन डिब्बे स्थायी रूप से बढ़ाने का फैसला किया है। राज्यराणी एक्सप्रेस नवंबर 2026 से LHB डिब्बों के साथ चलेगी।
- भाजपा जालना महानगर की बैठक में संगठन मजबूती पर जोरभाजपा जालना महानगर जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन मजबूती, पार्टी अनुशासन, सरकारी योजनाओं और सेवा संकल्प अभियान को लेकर चर्चा हुई।
- जालना के नल गली में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 10 लोगों पर कार्रवाईजालना के नल गली इलाके में सदर बाजार पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। नकदी, मोबाइल और जुए के सामान समेत 1 लाख 47 हजार 700 रुपये का माल जब्त किया गया।
- लक्कडकोट हत्याकांड: प्रॉपर्टी की रकम को लेकर विवाद, पत्नी के चारित्र्य पर शक की बात भी सामने आईजालना के लक्कडकोट इलाके में 38 वर्षीय आफरीन नईमोद्दीन काजी की हत्या के मामले में पुलिस जांच जारी है। प्रॉपर्टी की रकम को लेकर विवाद और पत्नी के चारित्र्य पर शक, दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।
- जालना में कत्तल के लिए बांधकर रखे 7 गोवंशीय पशु बरामदजालना के युसुफ कॉलोनी में पुलिस ने छापेमारी कर सात गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। पुलिस के अनुसार पशुओं को बिना चारे-पानी के रस्सियों से बांधकर रखा गया था।



