जालना (प्रतिनिधि): मराठवाड़ा क्षेत्र में हाल ही में हुई अतिवृष्टि से किसानों व व्यावसायिक वर्ग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके परिणामस्वरूप रियल एस्टेट सेक्टर भी आर्थिक दबाव में है। इसी को ध्यान में रखते हुए जालना क्रेडाई के अध्यक्ष डॉ. विठ्ठल पवार ने वार्षिक मूल्य दर तालिका (2026-27) बनाते समय मुद्रांक शुल्क में किसी भी प्रकार की वृद्धि न करने की मांग सह-जिल्हा निबंधक गणेश राजपूत से की है।
श्री गणेश राजपूत ने वार्षिक मूल्यदर तक्ते 2026-27 पर विचार करने हेतु शुक्रवार, 31 अक्टूबर को जिल्हा निबंधक कार्यालयात एक बैठक आयोजित की थी, जिसमें स्थानीय बिल्डर्स, वकील, वास्तुविशारद और अभियंते उपस्थित थे। इस बैठक में क्रेडाई की ओर से डॉ. पवार ने लिखित निवेदन प्रस्तुत किया।

निवेदन में कहा गया है कि जालना शहर के कुछ सर्वे नंबरों में रेडी-रेकनर के दर वास्तविक बाजार भाव से अधिक हैं और इन्हें समायोजित करने की आवश्यकता है। साथ ही नए लेआउट में बने प्लॉट्स के सीटीएस नंबर रेडी-रेकनर पुस्तकों में दर्ज किए जाएं, ताकि दस्तावेज़ पंजीकरण के समय नागरिकों में दरों को लेकर कोई भ्रम न बने।
इसके अतिरिक्त, जिन वाणिज्यिक संपत्तियों का रूपांतरण आवासीय उपयोग में हुआ है, उन पर वाणिज्यिक दरों की जगह आवासीय दरें लागू करने की भी मांग की गई है।

बैठक में सह-जिल्हा निबंधक गणेश राजपूत ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों का सविस्तर अहवाल तैयार कर शासन को सौंपा जाएगा।
उपस्थित: क्रेडाई सहसचिव विष्णु पाटेकर, इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद यादव, पूर्व अध्यक्ष संजय चौधरी, अधिवक्ता महेश धन्नावत, इंजि. कृष्णा मुसळे, इंजि. आयाज खान तथा दुय्यम निबंधक श्री. तुपे। बैठक का संचालन और आभार प्रदर्शन धनंजय वासू ने किया।
- कुल्थी की दाल के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, वजन से किडनी तक मिलेगा लाभकुल्थी की दाल (Horse Gram) को आयुर्वेद में बेहद गुणकारी माना गया है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, यह दाल शरीर में कफ और वात को संतुलित करने में मदद करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। खासकर शाकाहारी लोगों… Read more: कुल्थी की दाल के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, वजन से किडनी तक मिलेगा लाभ
- भारत-इंग्लैंड पहला टी20 बारिश में रद्द, जानिए दूसरा मैच कब और कहां होगाभारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए थे, लेकिन बारिश के कारण इंग्लैंड अपनी पारी शुरू ही नहीं कर सका। लंबे इंतजार के बाद अंपायरों ने… Read more: भारत-इंग्लैंड पहला टी20 बारिश में रद्द, जानिए दूसरा मैच कब और कहां होगा
- iPhone और Android यूजर्स पर बड़ा साइबर खतरा, 5 अरब डिवाइस हो सकते हैं प्रभावितअगर आप iPhone, Android, Mac या Windows डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं ने Apple के AirDrop और Android के Quick Share फीचर में ऐसी सुरक्षा खामियां खोजी हैं, जिनका फायदा उठाकर साइबर अपराधी करोड़ों नहीं, बल्कि 5 अरब से ज्यादा डिवाइसों को निशाना बना… Read more: iPhone और Android यूजर्स पर बड़ा साइबर खतरा, 5 अरब डिवाइस हो सकते हैं प्रभावित
- लॉक अप 2 में कंगना रनौत ने राम कपूर को लगाई फटकार, प्रोमो में दिखा जबरदस्त टकरावरियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रोमो में शो की होस्ट कंगना रनौत अभिनेता राम कपूर के खेल और उनके रवैये पर तीखे सवाल उठाती नजर आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे राम कपूर को कंगना… Read more: लॉक अप 2 में कंगना रनौत ने राम कपूर को लगाई फटकार, प्रोमो में दिखा जबरदस्त टकराव
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर VHP अध्यक्ष का बयान, जांच पूरी होने तक कार्रवाई का इंतजारअयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे देश और दुनिया के करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में जांच पूरी होने से… Read more: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर VHP अध्यक्ष का बयान, जांच पूरी होने तक कार्रवाई का इंतजार
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









































































































Leave a Reply